✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयू में वीडियो कांफ्रेंसिंग, सोशल मीडिया और ईमेल के माध्यम से हो रही पढाई
व्हाट्सअप ग्रुप्स से कर रहे किसानों का मार्गदर्शन
बीकानेर, 5 अप्रैल। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के तीनों महाविद्यालयों द्वारा लाॅकडाउन के दौरान विद्यार्थियों को आॅनलाइन एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाम्र्स के माध्यम से नियमित अध्ययन करवाया जा रहा है। वहीं अनुसंधान एवं प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा व्हाट्सअप ग्रुप्स से एडवाइजरी जारी की जा रही है।
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि कृषि महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के कक्षावार व्हाट्सअप ग्रुप्स बनाए गए हैं। इनके माध्यम से पाठ्यक्रम की पी.पी.टी. शेयर की जा रही है। महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी यह पी.पी.टी. अपलोड की गई हैं। वहीं कक्षावार वहाट्सअप गु्रप में अध्यापकों को भी जोड़ा गया है, जो विद्यार्थियों को नियमित मार्गदर्शन कर रहे हैं।
प्रो. सिंह ने बताया कि कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान द्वारा जूम और लूम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित कक्षाएं चल रही हैं। इसके अलावा व्हाट्सअप और ई-मेल के माध्यम से भी विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए जा रहे हैं। गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा भी लाॅकडाउन के दौरान अध्ययन का पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है तथा प्रतिदिन व्हाट्सअप एवं जूम के माध्यम से अध्ययन करवाया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय के अधीन कार्यरत सातों कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा व्हाट्सअप के माध्यम से सभी छह जिलों के किसानों को जोड़ा गया है तथा उनके लिए नियमित एडवाइजरी जारी की जा रही है। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं अनुसंधान निदेशालय द्वारा किसानों को व्हाट्सअप एवं वेबसाइट के माध्यम से हार्वेस्टिंग के तरीकों, कृषि मौसम अनुमान, फसलों में होने वाले रोगों एवं इनसे बचाव के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
कुलपति ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान किसानों एवं कृषि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी कृषि वैज्ञानिकों को मोबाइल तथा व्हाट्सअप आदि से मार्गदर्शन देने के लिए निर्देशित किया गया है। इसकी नियमित समीक्षा भी हो रही है। इससे विद्यार्थियों के समय का सदुपयोग होगा और किसानों को समयबद्ध मार्गदर्शन मिल सकेगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...