✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
चांद दिखाई देने पर रमजान
की शुरुआत 24 अप्रैल से
अजमेर । मुस्लिम समुदाय
रमजान महीने का चांद दिखाई देने पर 24
अप्रैल से रोजों की शुरुआत करेगा।
कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन
को देखते हुए इस बार मस्जिदों में तरावीह
की विशेष नमाज भी होना मुश्किल है। यदि
चांद नजर नहीं आता तो फिर रोजों की
शुरुआत 25 अप्रैल यानी शनिवार से
होगी। शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद
सिद्दीकी ने बताया कि सहरी और इफ्तार
का पहला रोजा 24 अप्रैल को जुमे के दिन
होगा। पहले रोजे के लिए सहरी का वक्त
सुबह 4.32 बजे रहेगा। जबकि रोजेदार
शाम 7.03 बजे इफ्तार करेंगे। पहले रोजे
के दौरान करीब 15 घंटे रोजेदार इबादत में
गुजारेंगे। 24 अप्रैल के हिसाब से आखिरी
रोजा 23 मई को होगा। 24 मई को ईद
मनाई जाएगी। इस दौरान इस मुबारक
महीने में कुल 5 बार जुमे की नमाज अदा
होगी। आखिरी जुमा 22 मई को होगा।
रमजान के मुबारक महीने के मौके पर
मुस्लिम समुदाय तरावीह की विशेष नमाज
अदा करता है। इसकी शुरुआत रमजान का
चांद होने पर 23 अप्रैल की रात से ही हो
जाएगी। यदि 23 अप्रैल को चांद नहीं होता
है तो फिर तरावीह की नमाज की शुरुआत
24 अप्रैल से होगी।
हिस / युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...