✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हमले में कटी पुलिस अफसर की कलाई डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ी
पटियाला । निहंगों के हमले के
शिकार पुलिस अफसर हरजीत सिंह की कलाई
डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ दी है। रविवार सुबह 6 बजे
सभी निहंग शहर की सब्जी मंडी पहुंचे थे। वहां जब
मंडी पुलिस ने निहंगों से कर्फ्यू पास मांगा तो वे भड़क
गए। उन्होंने तलवार से एएसआई सिंह की कलाई
काटकर अलग कर दी थी। पंजाब के डीजीपी दिनकर
गुप्ता ने बताया कि एसएसआई सिंह का ऑपरेशन
सफल रहा है। डॉक्टरों की टीम ने कलाई को वापस
जोड़ दिया है। चंडीगढ़ पीजीआई के मुताबिक,
डॉटरों की टीम को कलाई को जोडऩे में सात घंटे
से ज्यादा लंबा ऑपरेशन करना पड़ा। हमले में कलाई
कट जाने के बाद भी जख्मी एएसआई ने खुद ही जेब
से रूमाल निकाला और हाथ पर बांध लिया। वे खून
से सना हाथ लिए मौके पर काफी देर तक डटे रहे।
कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उन्हें कटकर अलग हुई
कलाई लाकर दी, जिसे वे खुद अपने दूसरे हाथ में
थामकर टू-व्हीलर से ही अस्पताल के लिए रवाना
हुए। उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर उन्हें पटियाला
से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था। इस हमले में
थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य जवान भी
जख्मी हुआ था। इस मामले में अब तक 9 लोगों की
गिरफ्तारी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर
सिंह ने ट्वीट कर ऑपरेशन कामयाब रहने की
जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टरों की तारीफ की और
एएसआई के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बैरिकेड तोड़कर भागना चाहते थे निहंग
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि
एक गाड़ी में 5 निहंग सब्जी मंडी पहुंचे थे। यहां मंडी
स्टाफ ने इनकी गाड़ी रोककर कर्फ्यू
पास के बारे में
पूछा था, ताकि मंडी में बेवजह भीड़ न हो। पास न
होने पर इन लोगों ने सब्जी मंडी के स्टाफ से झगड़ा
किया और अपनी गाड़ी से बैरिकेड तोड़कर भागने की
कोशिश की। इसके बाद वहां तैनात पुलिस ने निहंगों
की गाड़ी को घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने गाड़ी रोकी,
तलवार लिए निहंगों ने हमला कर दिया। इसी हमले
में एएसआई की कलाई कट गई। निहंग बलबेड़ा क्षेत्र
के गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के थे। घटना के बाद वे
गुरुद्वारे में छिप गए। पुलिस अधिकारी भी पीछा करते
हुए गुरुद्वारा खिचड़ी साहब पहुंचे। पटियाला जोन के
आईजी जतिंदर सिंह ने निहंगों को सरेंडर करने की
चेतावनी दी, लेकिन वे गुरुद्वारे के अंदर से पुलिस को
धमकियां देने लगे। उन्होंने अंदर से गोलीबारी भी की।
बाद में कमांडो टीम को गुरुद्वारे के अंदर भेजा गया।
हिस/ युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...