✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध
परिस्थितियों में मौत, कर्फ्यू दायरा बढ़ाया
बीकानेर । शहर में बीकाजी की टेकरी के पास
गुलजार बस्ती में रहने वाले एक नवयुवक को शुक्रवार की रात
गंभीर हालात में पीबीएम होस्पीटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने
उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर में बीकाजी
की टेकरी के पास गुलजार बस्ती निवासी चांद मोहम्मद पुत्र रोशन
अली (18) पिछले दो-तीन से सिरदर्द और हल्के बुखार से
पीडि़त था,शुक्रवार की रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर
पीबीएम होस्पीटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित
कर दिया। चिकित्सकों ने फिलहाल चांद मोहम्मद की मौत का
खुलासा नहीं किया है, लेकिन आंशका जताई कि उसकी मौत
हार्टअटैक के कारण हुई है और यह भी संदेह जताया है कि मौत
का कारण कोरोना संक्रमण भी हो सकता है। चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर मृतक युवक के
परिजनों और उससे संपर्क में आये लोगों को चिन्हित कर
सूचिबद्ध कर लिया है,उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण कर स्क्रिनिंग
कराई गई है। एसएचओं कोतवाली नवनीत सिंह के मुताबिक
मृतक का शव कड़ी सुरक्षा के बीच मोर्चरी में रखवाया गया
है,उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन के
निर्देशानुसार ही पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इस बीच बीकानेर में
कर्फ्यू का दायरा बढ़ा दिया गया है और अब 4 थाना क्षेत्रों में
आंशिक या पूर्ण क्षेत्रीय कर्फ्यू लगा दिया गया है।
अपडेट
जानकारी के अनुसार चिकित्सकों द्वारा
चांद मोहम्मद को मृत घोषित कर दिये
जाने के बाद पुलिस ने उसके शव को
कजे में लेकर मोर्चरी में रखवा
दिया,मृतक के सैंपल जांच के लिये भेज
दिये गये है,रिपोर्ट आने के बाद ही पता
चल पायेगी कि चांद मोहमद कोरोना
पोजिटिव था या नेगेटिव। वहीं चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एतिहात
के तौर पर मृतक युवक के परिजनों और
उससे संपर्क में आये लोगो को चिन्हित
कर सूचिबद्ध कर लिया है,उनका भी
स्वास्थ्य परीक्षण कर स्क्रिनिंग कराई गई
है। एसएचओं कोतवाली नवनीत सिंह
के मुताबिक मृतक का शव कड़ी सुरक्षा
के बीच मोर्चरी में रखवाया गया
है,उसकी मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के
बाद प्रशासन के निर्देशानुसार ही
पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
पता लगा ली है सोशल हिस्ट्री
एहतियात के तौर पर चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक
चांद मोहम्मद की सोशल हिस्ट्री पता
लगा ली है,उसके पिता रोशन अली
कोटगेट मंडी में फ्रुट ठेला लगाते
है,चांद मोहम्मद भी उनके साथ ठेले पर
काम करता था। पिछले लंबे अर्से से
वह ना बीकानेर से बाहर गया और ना
ही बाहर से आये किसी शख्स के
संपर्क आया। हालांकि सप्ताहभर पहले
तक चांद मोहम्मद पूरी तरह स्वस्थ्य
था,लेकिन पिछले दो तीन से उसे
सिरदर्द और हल्के बुखार था।
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...