✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 14 फरवरी। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बीकानेर में पर्वतारोहण और एडवेन्चर स्पोर्ट्स के प्रणेता सुप्रसिद्ध पर्वतारोही मगन बिस्सा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सेना मैडल सहित कई अवार्ड प्राप्त करने वाले बिस्सा ने बीकानेर का नाम देश-विदेश में रोशन किया। बिस्सा के पर्वतारोहण के प्रति जुनून के चलते उन्होंने बीकानेर को एक अलग पहचान दिलाई। बीकानेर में बिस्सा एवं पर्वतारोहण एक दूसरे के पर्याय थे। जिला मुख्यालय पर डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राजकीय समारोहों में बिस्सा ने कई बार पैरासिलिंग का प्रदर्शन कर बीकानेर के लोगों में इस एडवेन्चर स्पोर्ट्स के प्रति रूझान उत्पन्न किया और उनके प्रयासों से काफी युवा इस खेल से जुड़े। लोगों के मन से डर निकाल कर उनको साहसी बनाने की इस मुहिम के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...