✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयूः कुलपति की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर, 4 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. आर.पी.सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कुलपति ने गत बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति जानी तथा भावी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव गुसाईसर में सतत गतिविधियां आयोजित की जाएं। इसका कैलेंडर निर्धारित किया जाए तथा सभी संस्थानों द्वारा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इसे ‘मॉडल विलेज’ के रूप में विकसित किया जाए। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने संबंधी प्रशिक्षण हों तथा कृषि विशेषज्ञ समय-समय पर किसानों को मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने विश्वविद्यालय में करणी औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले अपशिष्ट जल के निस्तारण के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की तथा बताया कि जिला कलक्टर द्वारा रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र लिखकर संबंधित औद्योगिक उपक्रमों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रशासन से समन्वय रखा जाए। कुलपति ने विश्वविद्यालय में रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तथा सोलर पैनल स्थापित करने की कार्रवाई की प्रगति जानी। उन्होंने पेंशन, मेडिकल तथा ग्रेच्युटी प्रकरणों की स्थिति जानी। न्यायालय के लंबित प्रकरणों की मासिक समीक्षा के निर्देश दिए। ऑडिट पैरों के समयबद्ध निस्तारण के लिए तथ्यात्मक जवाब देने, अनुपयोगी सामानों की नियमानुसार नीलामी करने को कहा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां की जाए। विश्वविद्यालय की समस्त गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए। विश्वविद्यालय परिसर साफ-सुथरा रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय की समस्त इकाइयों में प्रति सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाए जाने की बात कही। कृषि महाविद्यालय की टिश्यू कल्चर लेब को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय के समस्त संसधानों का विश्वविद्यालय हित में समन्वित उपयोग किया जाए। बैठक में कुलसचिव कपूर शंकर मान, वित्त नियंत्रक बी एल सर्वा, विशेषाधिकारी डॉ. राजेश शर्मा सहित विभिन्न डीन-डायरेक्टर मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...