✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गृह विज्ञान महाविद्यालयः गुसाईसर में एनएसएस का विशेष शिविर प्रारम्भ / मूक बघिर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
बीकानेर, 14 फरवरी। गृह विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गुसाईसर गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ। एनएसएस प्रभारी डाॅ. जया पालीवाल के नेतृत्व में पहले दिन बालिका शिक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें एनएसएस इकाई और राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। डाॅ. पालीवाल ने एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र सोनी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। सात दिवसीय शिविर 20 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं के खान-पान, बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जल संग्रहण एवं शुद्धीकरण से संबधित नुक्कड़ नाटक, वार्ताएं, रैलियां आदि आयोजित की जाएंगी।
-------
मूक बघिर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
बीकानेर, 14 फरवरी। कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान द्वारा शुक्रवार को बीछवाल स्थित राजकीय मूक बघिर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान संस्थान निदेशक डाॅ. मधु शर्मा, डाॅ. अदिति माथुर, डाॅ. अमिता शर्मा, विवेक व्यास, अमरसिंह तंवर सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। संस्थान द्वारा तीन वर्गों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी वर्गों के तीन-तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए गए एवं पाठ्य पुस्तकें तथा रंग वितरित किए गए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...