✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बैंकाॅक में बेस्ट थिसिस अवार्ड विजेता सम्मानित
बीकानेर, 4 फरवरी। बैंकॉक में 26 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में 'यंग प्रोफेशनल अवार्ड' और 'बेस्ट थिसिस अवार्ड' से सम्मानित होने वाले विद्यार्थी अनिल कुमार का मंगलवार को कृषि महाविद्यालय के पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. ए.के. शर्मा, प्रो. एन.के. शर्मा, डॉ पी.सी. गुप्ता तथा डॉ. एस.एस. शेखावत बतौर अतिथि मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि महाविद्यालय के किसी विद्यार्थी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है। अनिल कुमार ने कॉन्फ्रेंस से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि सोसायटी फॉर साइंटिफिक डेवलपमेंट इन एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी तथा आस्था फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ था। अनिल कुमार को जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप यंग प्रोफेशनल अवार्ड दिया गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...