✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
फोटो : आर सी सिरोही
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आरसेटी के नए भवन का हुआ उद्घाटन
बीकानेर, 04 फरवरी। एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक रविन्द्र पाण्डेय ने एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ( आरसेटी) बीकानेर के नवनिर्मित भवन का मंगलवार को उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने राजीविका द्वारा प्रायोजित 25 स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं हेतु वूमेन टेलर के तीसरे बैच का भी उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक एसबीआई विपिन गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीविका रमेश व्यास, सहायक महाप्रबंधक क्षेत्र द्वितीय हेमंत कपूर, सहायक महाप्रबंधक क्षेत्र प्रथम हरीश राजपाल, जिला प्रबंधक रमेश ताबीया, क्षेत्रीय प्रबंधक समंदर सिंह गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित थे।
रविंद्र पांडे द्वारा आरसेटी में पूर्व प्रशिक्षणार्थी एवं सफल उद्यमियों में वस्त्र चित्रकला उद्यमी शारदा पंचारिया,यूनिफार्म उद्यमी डोली देवी, सुशीला देवी सॉफ्ट टॉयज, फर्नीचर उत्पादक अशोक कुमार सुथार, मूर्ती कला बनाने में माहिर रूचिका जोशी द्वारा लगाई गई स्टाॅलों का अवलोकन किया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक योगेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा आरसेटी के इतिहास व इसकी उपलब्धियां तथा भवन निर्माण के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा लगातार पिछले 8 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग में ’एए’ सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त किया है। वर्ष 2013 में देश के कुल 584 आरसेटीज में से बीकानेर आरसेटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
मुख्य महाप्रबंधक पांडे ने संस्थान के सफल संचालन के पीछे इसके प्रशिक्षणार्थियों व सफल उद्यमियों का विशेष योगदान बताते हुए स्टाफ और प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी। विपिन गुप्ता द्वारा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के बाद विविध बैंक शाखाओं से वित्तीय सहायता प्राप्त कर व्यवसाय को सफल बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। एफएम 92.7 से आई टीम को पांडे ने पॉलिथीन और प्लास्टिक बैग को बंद करने व उन्मूलन के तहत आरसेटी बीकानेर से प्रशिक्षण प्राप्त सफल उद्यमी के द्वारा जूट और कपड़े के बैग के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी की सना मिर्जा ने किया। स्टाफ सदस्य श्रीमती शशिबाला, कपिल पुरोहित, सोमनाथ जोशी, मान सिंह चैहान का विशेष योगदान रहा। निदेशक लाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...