Type Here to Get Search Results !

जन-जन तक पहुंचें भाजपा कार्यकर्ता और सीएए पर कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करें





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤













🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी
के नागरिकता संशोधन अधिनियम
2019 पर राष्ट्रव्यापी जन जागरण
अभियान की श्रृंखला में भारतीय जनता
पार्टी जिला देहात बीकानेर ने कार्यशाला
आयोजित कर कार्यक्रम के नगर पालिका
संयोजक, पंचायत समिति संयोजक एवम्
मण्डल संयोजकों को सीएए पर
विस्तारपूर्वक बताते हुए कांग्रेस समेत
समूचे विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम का
तथ्यों के आधार पर मुंहतोड़ जवाब देने
हेतु प्रशिक्षण दिया गया। जन जागरण
अभियान के जिला संयोजक राकेश
सहोत्रा ने बताया कि विभिन्न सत्रों में
आयोजित नागरिकता संशोधन अधिनियम
2019 - तथ्य एवम् सत्य विषयक
कार्यशाला में देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद
सारस्वत, नोखा विधायक बिहारी लाल
बिश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह
भाटी, सहीराम दुसाद, पूर्व विधायक डॉ.
विश्वनाथ मेघवाल, प्रदेश प्रतिनिधि
च-
पालाल गेदर, जिला समन्वयक
अशोक भाटी ने नागरिकता संशोधन
विधेयक को भाजपा के संकल्प पत्र का
हिस्सा बताते हुए कहा कि यह दृढ़ निश्चय
से धार्मिक आधार पर प्रताडि़त होकर
पड़ौसी मुल्कों से आये अल्पसं यकों को
दिया गया तोहफा है। अशोक भाटी ने
बताया कि सीएए धार्मिक आधार पर
प्रताडि़त होकर पड़ौसी मुल्कों से आये
अल्पसं यकों को नागरिकता देने का
विधेयक है न कि किसी की नागरिकता
छीनने का। नागरिकता संशोधन विधेयक
से भारतीय मुसलमान की नागरिकता को
किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।
नोखा विधायक बिहारी लाल
बिश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि
नागरिकता संशोधन विधेयक से वर्षों से
अपमानित, प्रताडि़त एवम् असुरक्षित
महसूस कर रहे अल्पसं यक समुदाय के
लोगों को लाभ होगा और इनमें सर्वाधिक
लाभान्वित अनुसूचित जाति/जन जाति
वर्ग से जुड़े लोग हैं। देहात जिलाध्यक्ष
ताराचंद सारस्वत ने सीएए के पक्ष को
जनता में ले जाने का आह्वान भाजपा
कार्यकर्ताओं से किया।
प्रदेश प्रतिनिधि च-
पालाल गेदर, पूर्व
जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, डॉ.
विश्वनाथ मेघवाल, सहीराम दुसाद,
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल
जांगीड़ ने भी नागरिकता संशोधन
अधिनियम के इतिहास एवम् विकास पर
प्रकाश डाला। कार्यशाला का संचालन
ओबीसी मोर्चा देहात के जिला महामंत्री
मदन दास स्वामी ने किया ।
उधर शनिवार को गंगा शहर
मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा के नेतृत्व में
नायकों की बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं
की टोली ने घर-घर जाकर नागरिकता
संशोधन के इस कानून के बारे में
जानकारी दी। कार्यक्रम में विजय
उपाध्याय, राम रतन आचार्य, जगदीश
सोलंकी, ओम नायक, शिखर चंद डागा,
मोहित नायक, रघुवीर प्रजापत, प्रहलाद
पंचारिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद
रहे।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies