✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐 बीकानेरी डायरी : सुजानदेसर में दशमी का मेला 4 को, रास्ते बंद, मेडिकल नीट पीजी में सलेक्शन
बाल नृत्यांगियों का सम्मान किया सेनि आयकर-अधिकारी शिवाजी आहूजा ने,
सूर्य सप्तमी , लक्ष्मीनाथजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ, ‘परीक्षा की कैसे करे तैयारी’ पर सेमिनार,
खान कॉलोनी में बांटे बच्चों को स्वेटर,
उदीयमान कवयित्री मानसी शर्मा का हुआ सम्मान, मीणा समाज की बैठक 2 को,
महालक्ष्मी यज्ञ एवं नानी बाई मायरा की हुई पूर्णाहुति,
समय प्रबंधन करते हुए प्राप्त करें लक्ष्य-डाॅ कल्ला, मीणा समाज की बैठक 2 को, परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं-डाॅ.कल्ला
सुजानदेसर में दशमी का मेला 4 को, रास्ते बंद
4 फरवरी को माघ महीने दशमी को बाबा रामदेव जी का मेला होता है बीकानेर शहर में उसके आसपास के लाखों लोग बाबा रामदेव जी का दर्शन करने के लिए आते हैं और यह मेला 3 फरवरी से शुरू होगा जो 5 फरवरी तक चलेगा शहर से आने वाले प्रमुख रास्ते पिछले दस व 15 सालों से बंद पड़े हैं जो शहर से जोड़ने वाले प्रमुख रास्ते हैं जो पिछले 300 सालों से सुजानदेसर को जोड़ते हैं एक प्रमुख रास्ता जो श्रीराम सर छोटा रानिसार जोड़ने वाला राम नाथ जी की कुटिया देदानी मोहल्ले से होते हुए रामदेव जी मंदिर तक पहुंचता है वह पिछले 10 सालों से बंद पड़ा है पानी का नाला खुला बह रहा है श्री राम सर के बाद सुजानदेसर तक बड़े हादसे को न्योता दे रहा है और शहर के बड़े भाग का पानी गंदा इधर आता है खुला नाला चल रहा है इसके ऊपर पुल भी टूट गया और सड़क भी बह गई है प्रशासन का कोई ध्यान इस तरफ नहीं है दूसरा रास्ता मोहता सराय बद्री भैरव से होते हुए मोड जी के ईट भट्टे के पास होते हुए सुजानदेसर की मुख्य रोड को दौड़ता है वह पिछले 15 सालों से बंद पड़ा है मात्र 500 मीटर टूटा हुआ रास्ता है।
मेडिकल नीट पीजी में सलेक्शन
बीकानेर । कौन कहता है आसमां में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालों यारों…दुष्यंत कुमार के इस शेर को बीकानेर की बेटी ने चरितार्थ कर दिखाया है। जी हां, इस बेटी का नाम है डॉक्टर साहिन आफताब, जिनका मेडिकल नीट पीजी में सलेक्शन हुआ है। डॉक्टर साहिन के पिता पीबीएम अस्पताल में गार्ड की नौकरी करते है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद डॉक्टर साहिन ने अपनी सफलता हासिल करने तक हिम्मत नहीं हारी, जिसकी बदौलत आज वह अपने मुकाम तक पहुंचने में सफलता हासिल की। डॉक्टर साहिन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने यूजी बीकानेर एसपी मेडिकल कॉलेज से ही किया। अब उनका मेडिकल नीट पीजी में सलेक्शन हुआ है। जिसमें उनकी ऑल इंडिया 2142वीं रैंक रही। डॉक्टर साहिन की इस सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है।
श्री जुबिली नागरी भंडार में 113 वर्ष के तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन संगीत भारती. की डॉक्टर कल्पना शर्मा के निर्देशन में बालिकाओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति से माँ सरस्वती की वन्दना व माखनचोर नन्दकिशोर की बाल-लीलाओं. का बहुत ही सुन्दर नृत्य करके, *तेरी मुरली की धुन सुनने, बरसाने से आई हूँ* श्रेष्ठ संगीत की सुमधुर,सुन्दरतम लय,ताल से *सुकृति आहूजा, परी अरोडा,खुशी अग्रवाल, आन्या शर्मा, मनस्वी* ने प्रत्येक भाव-भंगिमाओं को सजीव बना कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर सेनि आयकर-अधिकारी शिवाजी आहूजा ने 500/-रु.नगद राशि देकर बच्चों का उत्साह-वर्धन किया व शुभकामनाएं प्रेषित की.।
बीकानेर। एक फरवरी को सूर्य सप्तमी महोत्सव शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा मनाया जाएगा। रवि रश्मि युवा संगठन द्वारा शुक्रवार को सूर्य गुण पुष्पांजलि कैलेण्डर का विमोचन किया गया। संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि लोकार्पण अवसर पर कांग्रेस नेता राजेश भोजक, बाबूलाल सेवग, धनपत सेवग, राजेन्द्र शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, विनोद भोजक एवं नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संगठन के श्रीकान्त भोजक ने बताया कि शोभायात्रा में सूर्य भगवान के भजनों की प्रस्तुति व ऊंट-घोड़ों, हडि़पा बैण्ड तथा डांडियों के साथ शाही सवारी निकाली जाएगी। भोजक ने बताया कि लक्ष्मीनाथजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा जो रांगड़ी चौक, सेवगों के चौक, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक आदि मुख्य मार्गों से होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में पहुंचेगी। गोपेश्वर बस्ती के बाबूलाल सेवग ने बताया कि इस बार गोपेश्वर बस्ती से भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बच्चे सूर्यभगवान, गणेश भगवान, पार्वती माता व रिद्धि-सिद्धि देवी देवताओं का स्वरूप धर कर शामिल होंगे। संजय शर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से मुख्य शोभायात्रा में शामिल हो जाएगी।
उदीयमान कवयित्री मानसी शर्मा का हुआ सम्मान
बीकानेर 31 जनवरी | उदीयमान कवयित्री मानसी शर्मा का सम्मान राष्ट्रीय कवि चौपाल और राजस्थानी भाषा पोषण मंच ने पवनपुरी दक्षिण विस्तार में किया | सम्मान स्वरूप माल्यार्पण कर शोल, स्मृति चिन्ह, सम्मान-पत्र, नकद राशि एवं साहित्य मंच द्वारा भेंट किया गया |
मुख्य अतिथि मदन सैनी ने कहा कि हनुमानगढ़ की युवा कवयित्री ने राजस्थानी भाषा में बाल कहानियों की पुस्तक ‘च्युइंग गम’ की रचना करके बच्चों का हौसला बढाने का सार्थक प्रयास किया है, इसके लिए लेखिका बधाई की पात्र है | राष्ट्रीय कवि चौपाल के संरक्षक कवि नेमचंद गहलोत ने कवयित्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा ‘बेटे को सब कहते सोना बेटी होने पर कांई का रोना \ दोनों होते एक समान दोनों ही है गुणवान \ दो घरों की शान है बेटी, मां बाप का अभिमान होती है बेटी | सुनाकर मानसी के आने वाले नए काव्य संग्रह की चर्चा की | समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद जगदीशप्रसाद उज्ज्वल ने कहा कि हनुमानगढ के बाल साहित्यकार, टाबर टोली पाक्षिक समाचार पत्र के संस्थापक दीनदयाल शर्मा एवं सम्पादक, प्रकाशक व मुद्रक श्रीमती कमलेश शर्मा की उदीयमान रचनाकार बेटी मानसी के रचनाकर्म की तारीफ़ करना लाजमी है क्योंकि इस उम्र में इतनी परिपक्वता मैंने किसी अन्य में नहीं देखी | कवि राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि मानसी का रचना संसार बड़ा व्यापक है | कम शब्दों में स्तरीय बात पूरी गंभीरता से कहना एक कला है | बोद्धिकता, सर्जनात्मक अनुभूतियों के साथ, शब्दों के मायाजाल से दूर रहकर बात कहने का हूनर मानसी को भली प्रकार आता है | च्युइंग गम की आठ कहानियों में आठ तरह का तेवर दिखाई देता है | इनकी कविताएं भी छोटी-छोटी है मगर इन छोटी रचनाओं का फलक विस्तारित है | मानसी अपनी प्रभावी लेखनी के दम पर बहुत अच्छा लिख रही है इस उम्र में जहां युवतियों का मन सोशल मीडिया से हटता नहीं वहां मानसी ने उसकी अच्छाई व बुराई से युवतियों को सावचेत करने का सार्थक प्रयास किया है | कार्यक्रम में दीनदयाल शर्मा, श्रीमती कमलेश शर्मा, रामेश्वर बाड़मेरा, तुलसीराम मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए |
सम्मान से अभिभूत होते हुए मानसी ने कहा कि यह मेरा पहला सार्वजनिक सम्मान समारोह है | गुणीजनों ने मेरे लेखन को सराहा इससे मुझे ऊर्जा मिली है जिससे मैं और कसावट के साथ रचनाधर्म का पालन करूंगी | आपका आशीर्वाद शिरोधार्य है | सभी के प्रति आभार समाजसेवी हनुमान कच्छावा ने माना |
श्री महालक्ष्मी यज्ञ एवं नानी बाई मायरा की हुई पूर्णाहुति
जीवन में धर्म एवं कर्म दोनों मार्ग बराबर चलते रहें : सरजूदास महात्यागी
बीकानेर। जीवन में धर्म एवं कर्म दोनों मार्ग बराबर चलते रहने चाहिए। हमारा कर्म सेवा और धर्म से परिपूर्ण हो तभी जीवन की सार्थकता है। उक्त प्रवचन महंत राम झरोखा कैलाश धाम के अखिल भारतीय महामण्डलेश्वर श्रीसरजूदास महात्यागी ने श्री महालक्ष्मी यज्ञ की पूर्णाहुति अवसर पर व्यक्त किए। महात्यागी ने बताया कि परमहंस श्री सियाराम गुरुजी महाराज की 16वीं बरसी पर सात दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी यज्ञ, नानी बाई का मायरा एवं पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर महाराज श्री राम दास जी महाराज रहे और पर उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, गंगानगर से रामेश्वरदास महाराज, गुजरात से भगवानदास महाराज, अवधेशदास महाराज सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
मीणा समाज की बैठक 2 को.. बीकानेर... समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मीणा समाज बीकानेर की बैठक 2 फरवरी को कर्मचारी मैदान में रखी गई है । पूर्व तहसीलदार मदनलाल मीणा व मोहरसिंह सलावद ने बताया कि समाज की बैठक में बीकानेर में समाज के छात्रावास एवं धर्मशाला बनाए जाने एवं समाज का नववर्ष मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चा की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
बीकानेर, 31 जनवरी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ बी डी कल्ला ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्यों का निर्धारण करें और दृढ़ संकल्पित होकर बेहतर समय प्रबंधन करते हुए अपने लक्ष्यों को पाने का प्रयास करेंगे, तभी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
डाॅ कल्ला ने शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में बीजेएस रामपुरिया महाविद्यालय के सभागार में आयोजित वार्षिक समारोह सरगम-2020 में यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि समय प्रबंधन बेहतर रखें, क्योंकि समय प्रबंधन सफलता का पहला पायदान है। डाॅ कल्ला ने कहा कि वर्तमान समय प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में काॅम्पीटिशन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का है। इसलिए हमें अपनी क्षमताओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक विकसित करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलना सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि अन्य विद्यार्थी भी ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर लक्ष्य तय करें ताकि सफलता हासिल हो सके। डाॅ कल्ला ने इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई और आह्वान किया कि हर विद्यार्थी संविधान का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों का प्रयोग और कर्तव्यों का पालन करें।
विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में सभी को आहार, विचार तथा वाणी पर नियंत्रण रखते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून की शिक्षा ग्रहण करने में यह जिला अग्रणीय होता जा रहा है। यहां से बड़ी संख्या में निरन्तर लाॅ के विद्यार्थी आरजेएस में चयनित हो रहे हैं। अब बीकानेर कानून की शिक्षा के मामले में बड़े जिलों की श्रेणी में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय प्रशासन ने अपने यहां लाॅ का पांच वर्षी कोर्स शुरू करवाने के लिए लिखा था, जिसपर सहमति दी गई है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन को बार काॅसिंल आॅफ इण्डिया को इस संबंध में पत्र भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया हैं। भाटी ने कहा कि कहा कि बालिका व उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दूर दराज के क्षेत्रों में भी काॅलेज खोल रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए तथा साथ ही सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति के मानद् सचिव सुनील रामपुरिया ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए अपने स्वागतीय उद्बोधन में महाविद्यालय के शैक्षणिक एंव सह-शैक्षणिक गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने पर एवं सरगम-2020 में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
सरगम-2020 वार्षिक महोत्सव की अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके की गई । महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ अनन्त जोशी ने सरगम-2020 वार्षिक समारोह में अतिथियों के समक्ष महाविद्यालय की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा महाविद्यालय में पधारें अतिथियों को तिलक, साफा, शाॅल तथा महात्मा गांधी की सत्य के साथ प्रयोग पुस्तक भंेट की ।
इन्हें किया सम्मानित
वार्षिकोत्सव सरगम 2020 में महाविद्यालय के तीन छात्र सौभाग्य सिंह, तमन्ना कौशिक तथा हुमा कोहरी को राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) में चयनित होने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा वार्षिक महोत्सव में स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिसमें विधि तृतीय वर्ष में पूरे महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा क्रिस्टिना बेंजामिन, द्वितीय स्थान पर अदिति मोदी, तृतीय स्थान पर निकिता राठी, विधि द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा लविना मोदी, द्वितीय स्थान पर यामिनी मिश्रा, तृतीय स्थान पर मनीषा सेठिया, विधि प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा देवयानी शर्मा, द्वितीय स्थान पर प्रेरणा पारीक, तृतीय स्थान पर राजकिरण सिंह, एलएल. एम द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र गजेन्द्र सिंह, द्वितीय स्थान पर चन्द्रषेखर, तृतीय स्थान पर मनीष चूरा, डीसीएल में प्रथम स्थान पर मनोज कुमार, द्वितीय स्थान पर दुर्गेष कंवर, तृतीय स्थान पर दीपक चावला, डीएलएल में प्रथम स्थान पर तंजीम, द्वितीय स्थान पर ज्योति कंवर, तृतीय स्थान पर नरेष कल्ला को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक समारोह सरगम 2020 में हुई विभिन्न प्रस्तुतियों जैसे नृत्य, गायन, नाटक, मिमिक्रि इत्यादि प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के विधि तृतीय वर्ष के छात्र धीरज चायल, हितेष पेडिवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सुरेश भाटीया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. रीतेष व्यास ने किया। कार्यक्रम में काॅलेज शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष एवं महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डाॅ. बिठ्ठल बिस्सा थे।
बीकानेर, 31 जनवरी। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि हमारे पास जो धन है हम उसके ट्रस्टी हैं और इसके नाते हमें उतना ही धन अपने उपयोग के लिए रखना चाहिए जितनी हमें जरूरत है। आवश्यकता पूर्ण होने के बाद जो पैसा है वह गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध करवा देना चाहिए। ट्रस्टी की इसी भावना को ध्यान में रखते हुए बिहानी परिवार द्वारा अपनी गाढी कमाई के पैसे से एक बडी राशी खर्च कर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर गरीब लोगों के इलाज के लिए जो यह शिविर लगाया हैं वह अपने आप में एक अनुकरणीय और प्रेरणा की मिशाल है।
डाॅ. कल्ला बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं बिहानी परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क शिशु रोग, हृदय रोग, गुर्दा रोग, स्पाइन एवं दंत रोग के उपचार के लिए उद्योग भवन में शुक्रवार को लगाएं चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। डॉ कल्ला ने कहा कि जन्म लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति किसी का भी ऋण उतार सकता है मगर माता का ऋण उतारना असंभव है। लेकिन जिन मां बाप के बच्चे इस तरह के चिकित्सा शिविर लगाकर गरीबों की सेवा करते हैं वह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है, इसके माध्यम से नर सेवा नारायण सेवा कर वे अपने मां-बाप के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते है। उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं और परहित के कार्य करने वाले व्यक्तियों से भी बड़ा कोई दानी नहीं होता।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ओम थानवी, कुलपति हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ने कहा कि माता पिता का सेवा ही भगवान की सेवा होती है। प्रत्येक मानव में ईश्वर का वास होता है। उन्होंने गांधी जी की 150 वीं जयंती के बारे में कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को सीख लेनी चाहिए और मानव सेवा से जुडे परोपकार के कार्य करने चाहिए।
इस अवसर पर डाॅ. विनोद बिहानी ने कहा कि इस एक दिवसीय शिविर में रोगियों को चिन्हित करने एवं जो इलाज और जांच यहां हो सकती है वह की जाएंगी तथा स्पाइनल के रोगी की अगर शल्य चिकित्सा करनी होगी तो वह भी निशुल्क की जाएंगी। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों का अभिनन्दन पत्र, शाॅल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अभिनन्दन पत्र का वाचन रविन्द्र हर्ष ने किया। चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी का आभार द्वारकादास पच्चीसिया ने व्यक्त किया।
31 जनवरी 2020 को कार्यालय प्रधानाध्यापक
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती खान कॉलोनी बीकानेर मे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल वह बीकाजी के सहयोग से विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विष्णु पुरी ने विद्यालय के बच्चों को कहा अगर आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो आप सिर्फ एक पुरुष को शिक्षित करते है लेकिन अगर आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं तो आप एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते है विद्यालय की शाला प्रधानाचार्य
सुमन लता गहलोत ने बच्चों से कहा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है किसी भी व्यक्ति का जीवन स्तर भी उसकी शिक्षा पर ही निर्भर करता है आज भी पूरे विश्व मे बहुत से ऐसे लोग है जो शिक्षा से वंचित रह जाते हैं जिसके लिए वहाँ की सरकारे अथक परिश्रम कर रही है किसी भी देश के विकास में शिक्षा शिक्षक और वहाँ के शिक्षित लोगो का बहुत बड़ा योगदान होता है शिक्षा सबके लिए अनिवार्य होनी चाहिए ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सके जिसमें सभी लोग सुख और शांति से जीवनयापन करे आज के कार्यक्रम मेे रागिनी राठौड़ मंजूलता वर्मा मनीष सोनी पंकज अग्रवाल शामिल हुए स्कूल स्टाफ ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का धन्यवाद किया
बाफना स्कूल में ‘परीक्षा की कैसे करे तैयारी’ पर सेमिनार।
बीकानेर। परीक्षा के दौरान पढ़ाई का सबसे अच्छा तरीका है कि टाइम टेबल बनाएं, और यह पहले ही तय कर लें कि आपको कब, क्या और कितना पढ़ना है। चाहें तो हर एक या दो घंटे में 05 से 10 मिनट का ब्रेक लें। इससे दोबार जब पढ़ाई करने बैठेंगे तो बेहतर तरीके से पढ़ पाएंगे। यह बात कॅरिअर काउन्सलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने सेठ तोलाराम बाफना अकादमी स्कूल में ‘परीक्षा की कैसे करे तैयारी’ सेमिनार में बच्चों को कही।
डॉ. श्रीमाली ने कहा कि परीक्षा और पढ़ाई के दबाब के चलते बच्चे पर्याप्त नींद नहीं लेते, वे देर रात तक तो पढ़ाई करते ही हैं, सुबह भी पढ़ाई के लिए जल्दी उठ जाते हैं जिससे पर्याप्त नींद नही हो पाती। जिससे दिमाग सुस्त और उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। इसलिए परीक्षा के दौरान भी पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है। सेमिनार के दौरान डॉ. श्रीमाली ने विद्यार्थीयों के द्वारा पूछे गए सवालों को उदाहरण सहित उन्हें समझाए।
इस अवसर पर स्कूल के सीईओ डॉ. पी.एस. वोहरा ने कॅरिअर काउन्सलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परीक्षा के दौरान इस तरह की सेमिनार छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने स्कूल की ओर से डॉ. श्रीमाली का धन्यवाद ज्ञापित किया।
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤🌐 बीकानेरी डायरी : सुजानदेसर में दशमी का मेला 4 को, रास्ते बंद, मेडिकल नीट पीजी में सलेक्शन
बाल नृत्यांगियों का सम्मान किया सेनि आयकर-अधिकारी शिवाजी आहूजा ने,
सूर्य सप्तमी , लक्ष्मीनाथजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ, ‘परीक्षा की कैसे करे तैयारी’ पर सेमिनार,
खान कॉलोनी में बांटे बच्चों को स्वेटर,
उदीयमान कवयित्री मानसी शर्मा का हुआ सम्मान, मीणा समाज की बैठक 2 को,
महालक्ष्मी यज्ञ एवं नानी बाई मायरा की हुई पूर्णाहुति,
समय प्रबंधन करते हुए प्राप्त करें लक्ष्य-डाॅ कल्ला, मीणा समाज की बैठक 2 को, परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं-डाॅ.कल्ला
सुजानदेसर में दशमी का मेला 4 को, रास्ते बंद
4 फरवरी को माघ महीने दशमी को बाबा रामदेव जी का मेला होता है बीकानेर शहर में उसके आसपास के लाखों लोग बाबा रामदेव जी का दर्शन करने के लिए आते हैं और यह मेला 3 फरवरी से शुरू होगा जो 5 फरवरी तक चलेगा शहर से आने वाले प्रमुख रास्ते पिछले दस व 15 सालों से बंद पड़े हैं जो शहर से जोड़ने वाले प्रमुख रास्ते हैं जो पिछले 300 सालों से सुजानदेसर को जोड़ते हैं एक प्रमुख रास्ता जो श्रीराम सर छोटा रानिसार जोड़ने वाला राम नाथ जी की कुटिया देदानी मोहल्ले से होते हुए रामदेव जी मंदिर तक पहुंचता है वह पिछले 10 सालों से बंद पड़ा है पानी का नाला खुला बह रहा है श्री राम सर के बाद सुजानदेसर तक बड़े हादसे को न्योता दे रहा है और शहर के बड़े भाग का पानी गंदा इधर आता है खुला नाला चल रहा है इसके ऊपर पुल भी टूट गया और सड़क भी बह गई है प्रशासन का कोई ध्यान इस तरफ नहीं है दूसरा रास्ता मोहता सराय बद्री भैरव से होते हुए मोड जी के ईट भट्टे के पास होते हुए सुजानदेसर की मुख्य रोड को दौड़ता है वह पिछले 15 सालों से बंद पड़ा है मात्र 500 मीटर टूटा हुआ रास्ता है।
मेडिकल नीट पीजी में सलेक्शन
बीकानेर । कौन कहता है आसमां में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालों यारों…दुष्यंत कुमार के इस शेर को बीकानेर की बेटी ने चरितार्थ कर दिखाया है। जी हां, इस बेटी का नाम है डॉक्टर साहिन आफताब, जिनका मेडिकल नीट पीजी में सलेक्शन हुआ है। डॉक्टर साहिन के पिता पीबीएम अस्पताल में गार्ड की नौकरी करते है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद डॉक्टर साहिन ने अपनी सफलता हासिल करने तक हिम्मत नहीं हारी, जिसकी बदौलत आज वह अपने मुकाम तक पहुंचने में सफलता हासिल की। डॉक्टर साहिन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने यूजी बीकानेर एसपी मेडिकल कॉलेज से ही किया। अब उनका मेडिकल नीट पीजी में सलेक्शन हुआ है। जिसमें उनकी ऑल इंडिया 2142वीं रैंक रही। डॉक्टर साहिन की इस सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है।
श्री जुबिली नागरी भंडार में 113 वर्ष के तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन संगीत भारती. की डॉक्टर कल्पना शर्मा के निर्देशन में बालिकाओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति से माँ सरस्वती की वन्दना व माखनचोर नन्दकिशोर की बाल-लीलाओं. का बहुत ही सुन्दर नृत्य करके, *तेरी मुरली की धुन सुनने, बरसाने से आई हूँ* श्रेष्ठ संगीत की सुमधुर,सुन्दरतम लय,ताल से *सुकृति आहूजा, परी अरोडा,खुशी अग्रवाल, आन्या शर्मा, मनस्वी* ने प्रत्येक भाव-भंगिमाओं को सजीव बना कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर सेनि आयकर-अधिकारी शिवाजी आहूजा ने 500/-रु.नगद राशि देकर बच्चों का उत्साह-वर्धन किया व शुभकामनाएं प्रेषित की.।
बीकानेर। एक फरवरी को सूर्य सप्तमी महोत्सव शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा मनाया जाएगा। रवि रश्मि युवा संगठन द्वारा शुक्रवार को सूर्य गुण पुष्पांजलि कैलेण्डर का विमोचन किया गया। संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि लोकार्पण अवसर पर कांग्रेस नेता राजेश भोजक, बाबूलाल सेवग, धनपत सेवग, राजेन्द्र शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, विनोद भोजक एवं नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संगठन के श्रीकान्त भोजक ने बताया कि शोभायात्रा में सूर्य भगवान के भजनों की प्रस्तुति व ऊंट-घोड़ों, हडि़पा बैण्ड तथा डांडियों के साथ शाही सवारी निकाली जाएगी। भोजक ने बताया कि लक्ष्मीनाथजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा जो रांगड़ी चौक, सेवगों के चौक, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक आदि मुख्य मार्गों से होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में पहुंचेगी। गोपेश्वर बस्ती के बाबूलाल सेवग ने बताया कि इस बार गोपेश्वर बस्ती से भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बच्चे सूर्यभगवान, गणेश भगवान, पार्वती माता व रिद्धि-सिद्धि देवी देवताओं का स्वरूप धर कर शामिल होंगे। संजय शर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से मुख्य शोभायात्रा में शामिल हो जाएगी।
उदीयमान कवयित्री मानसी शर्मा का हुआ सम्मान
बीकानेर 31 जनवरी | उदीयमान कवयित्री मानसी शर्मा का सम्मान राष्ट्रीय कवि चौपाल और राजस्थानी भाषा पोषण मंच ने पवनपुरी दक्षिण विस्तार में किया | सम्मान स्वरूप माल्यार्पण कर शोल, स्मृति चिन्ह, सम्मान-पत्र, नकद राशि एवं साहित्य मंच द्वारा भेंट किया गया |
मुख्य अतिथि मदन सैनी ने कहा कि हनुमानगढ़ की युवा कवयित्री ने राजस्थानी भाषा में बाल कहानियों की पुस्तक ‘च्युइंग गम’ की रचना करके बच्चों का हौसला बढाने का सार्थक प्रयास किया है, इसके लिए लेखिका बधाई की पात्र है | राष्ट्रीय कवि चौपाल के संरक्षक कवि नेमचंद गहलोत ने कवयित्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा ‘बेटे को सब कहते सोना बेटी होने पर कांई का रोना \ दोनों होते एक समान दोनों ही है गुणवान \ दो घरों की शान है बेटी, मां बाप का अभिमान होती है बेटी | सुनाकर मानसी के आने वाले नए काव्य संग्रह की चर्चा की | समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद जगदीशप्रसाद उज्ज्वल ने कहा कि हनुमानगढ के बाल साहित्यकार, टाबर टोली पाक्षिक समाचार पत्र के संस्थापक दीनदयाल शर्मा एवं सम्पादक, प्रकाशक व मुद्रक श्रीमती कमलेश शर्मा की उदीयमान रचनाकार बेटी मानसी के रचनाकर्म की तारीफ़ करना लाजमी है क्योंकि इस उम्र में इतनी परिपक्वता मैंने किसी अन्य में नहीं देखी | कवि राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि मानसी का रचना संसार बड़ा व्यापक है | कम शब्दों में स्तरीय बात पूरी गंभीरता से कहना एक कला है | बोद्धिकता, सर्जनात्मक अनुभूतियों के साथ, शब्दों के मायाजाल से दूर रहकर बात कहने का हूनर मानसी को भली प्रकार आता है | च्युइंग गम की आठ कहानियों में आठ तरह का तेवर दिखाई देता है | इनकी कविताएं भी छोटी-छोटी है मगर इन छोटी रचनाओं का फलक विस्तारित है | मानसी अपनी प्रभावी लेखनी के दम पर बहुत अच्छा लिख रही है इस उम्र में जहां युवतियों का मन सोशल मीडिया से हटता नहीं वहां मानसी ने उसकी अच्छाई व बुराई से युवतियों को सावचेत करने का सार्थक प्रयास किया है | कार्यक्रम में दीनदयाल शर्मा, श्रीमती कमलेश शर्मा, रामेश्वर बाड़मेरा, तुलसीराम मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए |
सम्मान से अभिभूत होते हुए मानसी ने कहा कि यह मेरा पहला सार्वजनिक सम्मान समारोह है | गुणीजनों ने मेरे लेखन को सराहा इससे मुझे ऊर्जा मिली है जिससे मैं और कसावट के साथ रचनाधर्म का पालन करूंगी | आपका आशीर्वाद शिरोधार्य है | सभी के प्रति आभार समाजसेवी हनुमान कच्छावा ने माना |
श्री महालक्ष्मी यज्ञ एवं नानी बाई मायरा की हुई पूर्णाहुति
जीवन में धर्म एवं कर्म दोनों मार्ग बराबर चलते रहें : सरजूदास महात्यागी
बीकानेर। जीवन में धर्म एवं कर्म दोनों मार्ग बराबर चलते रहने चाहिए। हमारा कर्म सेवा और धर्म से परिपूर्ण हो तभी जीवन की सार्थकता है। उक्त प्रवचन महंत राम झरोखा कैलाश धाम के अखिल भारतीय महामण्डलेश्वर श्रीसरजूदास महात्यागी ने श्री महालक्ष्मी यज्ञ की पूर्णाहुति अवसर पर व्यक्त किए। महात्यागी ने बताया कि परमहंस श्री सियाराम गुरुजी महाराज की 16वीं बरसी पर सात दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी यज्ञ, नानी बाई का मायरा एवं पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर महाराज श्री राम दास जी महाराज रहे और पर उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, गंगानगर से रामेश्वरदास महाराज, गुजरात से भगवानदास महाराज, अवधेशदास महाराज सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
मीणा समाज की बैठक 2 को.. बीकानेर... समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मीणा समाज बीकानेर की बैठक 2 फरवरी को कर्मचारी मैदान में रखी गई है । पूर्व तहसीलदार मदनलाल मीणा व मोहरसिंह सलावद ने बताया कि समाज की बैठक में बीकानेर में समाज के छात्रावास एवं धर्मशाला बनाए जाने एवं समाज का नववर्ष मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चा की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
समय प्रबंधन करते हुए प्राप्त करें लक्ष्य-डाॅ कल्ला, परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं-डाॅ.कल्ला
बीकानेर, 31 जनवरी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ बी डी कल्ला ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्यों का निर्धारण करें और दृढ़ संकल्पित होकर बेहतर समय प्रबंधन करते हुए अपने लक्ष्यों को पाने का प्रयास करेंगे, तभी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
डाॅ कल्ला ने शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में बीजेएस रामपुरिया महाविद्यालय के सभागार में आयोजित वार्षिक समारोह सरगम-2020 में यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि समय प्रबंधन बेहतर रखें, क्योंकि समय प्रबंधन सफलता का पहला पायदान है। डाॅ कल्ला ने कहा कि वर्तमान समय प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में काॅम्पीटिशन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का है। इसलिए हमें अपनी क्षमताओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक विकसित करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलना सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि अन्य विद्यार्थी भी ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर लक्ष्य तय करें ताकि सफलता हासिल हो सके। डाॅ कल्ला ने इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई और आह्वान किया कि हर विद्यार्थी संविधान का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों का प्रयोग और कर्तव्यों का पालन करें।
विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में सभी को आहार, विचार तथा वाणी पर नियंत्रण रखते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून की शिक्षा ग्रहण करने में यह जिला अग्रणीय होता जा रहा है। यहां से बड़ी संख्या में निरन्तर लाॅ के विद्यार्थी आरजेएस में चयनित हो रहे हैं। अब बीकानेर कानून की शिक्षा के मामले में बड़े जिलों की श्रेणी में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय प्रशासन ने अपने यहां लाॅ का पांच वर्षी कोर्स शुरू करवाने के लिए लिखा था, जिसपर सहमति दी गई है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन को बार काॅसिंल आॅफ इण्डिया को इस संबंध में पत्र भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया हैं। भाटी ने कहा कि कहा कि बालिका व उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दूर दराज के क्षेत्रों में भी काॅलेज खोल रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए तथा साथ ही सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति के मानद् सचिव सुनील रामपुरिया ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए अपने स्वागतीय उद्बोधन में महाविद्यालय के शैक्षणिक एंव सह-शैक्षणिक गतिविधियों में स्थान प्राप्त करने पर एवं सरगम-2020 में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
सरगम-2020 वार्षिक महोत्सव की अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके की गई । महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ अनन्त जोशी ने सरगम-2020 वार्षिक समारोह में अतिथियों के समक्ष महाविद्यालय की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा महाविद्यालय में पधारें अतिथियों को तिलक, साफा, शाॅल तथा महात्मा गांधी की सत्य के साथ प्रयोग पुस्तक भंेट की ।
इन्हें किया सम्मानित
वार्षिकोत्सव सरगम 2020 में महाविद्यालय के तीन छात्र सौभाग्य सिंह, तमन्ना कौशिक तथा हुमा कोहरी को राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) में चयनित होने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा वार्षिक महोत्सव में स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिसमें विधि तृतीय वर्ष में पूरे महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा क्रिस्टिना बेंजामिन, द्वितीय स्थान पर अदिति मोदी, तृतीय स्थान पर निकिता राठी, विधि द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा लविना मोदी, द्वितीय स्थान पर यामिनी मिश्रा, तृतीय स्थान पर मनीषा सेठिया, विधि प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा देवयानी शर्मा, द्वितीय स्थान पर प्रेरणा पारीक, तृतीय स्थान पर राजकिरण सिंह, एलएल. एम द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र गजेन्द्र सिंह, द्वितीय स्थान पर चन्द्रषेखर, तृतीय स्थान पर मनीष चूरा, डीसीएल में प्रथम स्थान पर मनोज कुमार, द्वितीय स्थान पर दुर्गेष कंवर, तृतीय स्थान पर दीपक चावला, डीएलएल में प्रथम स्थान पर तंजीम, द्वितीय स्थान पर ज्योति कंवर, तृतीय स्थान पर नरेष कल्ला को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक समारोह सरगम 2020 में हुई विभिन्न प्रस्तुतियों जैसे नृत्य, गायन, नाटक, मिमिक्रि इत्यादि प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के विधि तृतीय वर्ष के छात्र धीरज चायल, हितेष पेडिवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सुरेश भाटीया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. रीतेष व्यास ने किया। कार्यक्रम में काॅलेज शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष एवं महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डाॅ. बिठ्ठल बिस्सा थे।
----
परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं-डाॅ.कल्ला
डाॅ. कल्ला बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं बिहानी परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क शिशु रोग, हृदय रोग, गुर्दा रोग, स्पाइन एवं दंत रोग के उपचार के लिए उद्योग भवन में शुक्रवार को लगाएं चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। डॉ कल्ला ने कहा कि जन्म लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति किसी का भी ऋण उतार सकता है मगर माता का ऋण उतारना असंभव है। लेकिन जिन मां बाप के बच्चे इस तरह के चिकित्सा शिविर लगाकर गरीबों की सेवा करते हैं वह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है, इसके माध्यम से नर सेवा नारायण सेवा कर वे अपने मां-बाप के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते है। उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं और परहित के कार्य करने वाले व्यक्तियों से भी बड़ा कोई दानी नहीं होता।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ओम थानवी, कुलपति हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ने कहा कि माता पिता का सेवा ही भगवान की सेवा होती है। प्रत्येक मानव में ईश्वर का वास होता है। उन्होंने गांधी जी की 150 वीं जयंती के बारे में कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों से लोगों को सीख लेनी चाहिए और मानव सेवा से जुडे परोपकार के कार्य करने चाहिए।
इस अवसर पर डाॅ. विनोद बिहानी ने कहा कि इस एक दिवसीय शिविर में रोगियों को चिन्हित करने एवं जो इलाज और जांच यहां हो सकती है वह की जाएंगी तथा स्पाइनल के रोगी की अगर शल्य चिकित्सा करनी होगी तो वह भी निशुल्क की जाएंगी। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों का अभिनन्दन पत्र, शाॅल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अभिनन्दन पत्र का वाचन रविन्द्र हर्ष ने किया। चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी का आभार द्वारकादास पच्चीसिया ने व्यक्त किया।
31 जनवरी 2020 को कार्यालय प्रधानाध्यापक
बाफना स्कूल में ‘परीक्षा की कैसे करे तैयारी’ पर सेमिनार।
बीकानेर। परीक्षा के दौरान पढ़ाई का सबसे अच्छा तरीका है कि टाइम टेबल बनाएं, और यह पहले ही तय कर लें कि आपको कब, क्या और कितना पढ़ना है। चाहें तो हर एक या दो घंटे में 05 से 10 मिनट का ब्रेक लें। इससे दोबार जब पढ़ाई करने बैठेंगे तो बेहतर तरीके से पढ़ पाएंगे। यह बात कॅरिअर काउन्सलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने सेठ तोलाराम बाफना अकादमी स्कूल में ‘परीक्षा की कैसे करे तैयारी’ सेमिनार में बच्चों को कही।
डॉ. श्रीमाली ने कहा कि परीक्षा और पढ़ाई के दबाब के चलते बच्चे पर्याप्त नींद नहीं लेते, वे देर रात तक तो पढ़ाई करते ही हैं, सुबह भी पढ़ाई के लिए जल्दी उठ जाते हैं जिससे पर्याप्त नींद नही हो पाती। जिससे दिमाग सुस्त और उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। इसलिए परीक्षा के दौरान भी पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है। सेमिनार के दौरान डॉ. श्रीमाली ने विद्यार्थीयों के द्वारा पूछे गए सवालों को उदाहरण सहित उन्हें समझाए।
इस अवसर पर स्कूल के सीईओ डॉ. पी.एस. वोहरा ने कॅरिअर काउन्सलर डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परीक्षा के दौरान इस तरह की सेमिनार छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने स्कूल की ओर से डॉ. श्रीमाली का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...