खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 अपने युद्ध कौशल के कारण दुनिया में विशिष्ट स्थान रखती है भारतीय सेना

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐



 📰


सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️


अपने युद्ध कौशल के कारण दुनिया में विशिष्ट स्थान रखती है भारतीय सेना
बीकानेर, 31 जनवरी। कर्नल हेम सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय सेना अपने युद्ध कौशल और देश भक्ति के लिए पूरी दुनिया में विशिष्ट स्थान रखती है। कर्नल सिंह ने शुक्रवार को गृह विज्ञान महाविद्यालय में शहीद दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए यह बात कही। उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में बताया तथा छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए बेहतर कार्य योजना और समर्पण की जरूरत होती है। कठोर परिश्रम करने वाले सदैव सफल होते हैं। गृह विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विमला डुकवाल ने कहा कि युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. नीना सरीन, डॉ. जया पालीवाल, डॉ. प्रसन्नता आर्य, डॉ. ममता सिंह, नम्रता सहित छात्राएं मौजूद रही। डॉ मंजू राठौड़ कर्नल शेखावत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।





📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








  























Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा