सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*प्रेस विज्ञप्ति*
*अक्षय उर्जा ही भविष्य की मांग: डॉ चानना*
ईसीबी में “एडवांसेज इन रिन्यूएबल एनर्जी” विषयक दस दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ शुभारंभ
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के केमिस्ट्री विभाग तथा राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में टैक्युप द्वारा प्रायोजित “एडवांसेज इन रिन्यूएबल एनर्जी” विषय पर दो सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के डॉ सौरभ चानना ने किया l कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रवीण पुरोहित ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन के व्याख्याताओं तथा शोधकर्ताओं को सौर, पवन और सूक्ष्म जल विद्युत उत्पादन और अनुप्रयोगों के बुनियादी सिद्धांतों को रेखांकित करने के लिए अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी देना और युवा शोधकर्ताओं को सौर ऊर्जा प्रणालियों से संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करना है । कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रवीण पुरोहित ने बताया की कार्यक्रम के प्रथम दिन कुल दो विस्तृत सत्रों का आयोजन किया गया l प्रो. चानना ने प्रथम सत्र में कहा की अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy), ऊर्जा के विशिष्ट स्रोतों में से एक है जो कि भारत के वर्तमान परिदृश्य में ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा कर सकती है। डॉ. चानना ने रीन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अनुसंधान और अक्षय ऊर्जा प्रणालियों में विकास के महत्व को समझाया l
ईसीबी प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश भामू ने पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों के स्थान पर अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों के उपयोग की आवश्यकता व्यक्त की और कहा की अक्षय उर्जा के क्षेत्र में नए अनुसन्धान से नए स्त्रोतों से ऊर्जा के उत्पादन एवं समयानुसार विकास में मदद मिलेगी l इस तरह की एफडीपी से प्रतिभागियों को ऊर्जा के उत्पादन, भंडारण और प्रबंधन आदि से सम्बंधित जानकारी प्रदान कर आने वाली चुनौतियों से सामना करने के लिए तैयार किया जा सकता है l उन्होंने रीन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अनुसन्धान के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों को भी प्रतिभागियों के सामने रखा l
इस अवसर पर टेक्युप कोऑर्डिनेटर डॉ ओम प्रकाश जाखड ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए ऊर्जा संचालन आज की मेहता है अतः नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों का विकास प्रयोग तथा इस और दृढ़ इच्छाशक्ति का होना आज की आवश्यकता है l उन्होंने कहा की आने वाले वर्षों में हमारे परंपरागत ऊर्जा स्रोत समाप्त हो जाएंगे जिसे बनाने में लाखो वर्ष लगाए हैं उसे हम कुछ ही समय में समाप्त कर देंगे l
महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ मनोज कुड़ी ने अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की ऊर्जा किसी भी देश के विकास की रीढ़ है और पर्यावरण सम्बन्धी चुनौतियों को देखते हुए परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के साथ-साथ अक्षय ऊर्जा स्रोतों और प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ. प्रवीण पुरोहित ने किया l डॉ विशाल गौड़ ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रकाश जाखड, डॉ. मनोज कुड़ी, डॉ नवीन शर्मा, डॉ प्रवीण पुरोहित, राजेंद्र सिंह शेखावत, विकास शर्मा, डॉ चन्द्र शेखर राजोरिया, डॉ. गौरव बिस्सा, डॉ. ऋचा यादव, गरिमा प्रजापत, इंदु भूरिया, चेनाराम, मनोज सिंह शेखावत, संदीप रांकावत, रविन्द्र दायमा, देवेन्द्र गहलोत सहित कई संकाय सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थेl
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...