सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*बीकानेर में सोशल मीडिया से हाईटेक हुआ जिस्मफरोशी का धंधा*
-मुकेश पूनिया-
बीकानेर। महानगरों की तर्ज पर अब बीकानेर में भी जिस्म फरोशी का अनैतिक धंधा हाईटेक हो गया है, इस धंधे में सोशल मीडिया भी बड़ा प्लेटफार्म बनकर उभर रहा है। बीकानेर में ऐसे कई सैक्स रैकेट और दलाल है,जो अब सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन सौदा करके कॉल गल्र्स की सप्लाई कर रहे है,हालांकि जिस्मफरोशी के नए पैटर्न से पुलिस भी वाकिफ है,पुख्ता साक्ष्य सबूत नहीं होने के कारण पुलिस बड़ी कार्यवाही नहीं कर पा रही है। अय्याश जगत से जुड़े सूत्रों के अनुसार शहर में जिस्म फरोशी चरम पर है,अनेक पॉश कॉलोनियों में देह व्यापार चल रहा है,इसके अलावा शहर के नामी होटल्स और मसाज पॉर्लर भी जिस्म फरोशी के ठिकाने बने हुए है। इस अनैतिक धंधे में लिप्त ऐजेंट अय्याशें की मांग पर कॉल गल्र्स के फोटो वाट्सअप पर भेजते है और कीमत तय होती है और उसके बाद उस कॉल गल्र्स को बुलवाया जाता है। दलाल सोशल मीडिया पर वीडियों कॉलिंग पर बातचीत को पुलिस से बचने का बहुत सुरक्षित तरीका मानते है। सैक्स रेकेटों का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इनके एजेंटे एक-दूसरे से सम्पर्क में रहते है। लड़कियां बदल-बदल कर भेजी जाती है। जिस्म फरोशी का अनैतिक धंधा जहां ऐजेंटों के लिए कमाई का शॉर्टकट है, वहीं कॉल गल्र्स भी महंगे शौक को पूरा करने के लिए अपना जिस्म बेचती है। ऐजेंट और कॉलगर्ल ग्राहक से मिलने वाली रकम को आधा-आधा कर लेते है। ऐजेंटों में कई महिलाएं भी शािमल है,इनके ठिकानों और फार्म हाउस से लेकर सुनसान इलाके में मकान किराए पर लेकर ग्राहकों को वहां बुलाया जाता है। कुछ दिन तक रखकर ग्राहकों में युवतियों को भेजने के बाद उसे वापस दूसरे शहर में भेज दिया जाता है। बीकानेर में सक्रिय सैक्स रेकेट ज्यादात्तर पश्चिम बंगाल से कॉल गल्र्स बुलाते है,इसके अलावा शहर की बदनाम होटलों,रिसोर्ट और अय्याशी के फार्म हाउसों से जुड़े ऐजेंट दिल्ली-मुंबई की कॉल गल्र्स को बुलाते है। जयपुर रोड़ पर स्थित एक रिसोर्ट का नाम तो इस मामले में खासा सुर्खियों में है,इस रिसोर्ट में पहुंचने वालों में शहर के नामी सफेदपोश भी शामिल है। यह भी खबर मिली है कि शहर के मसाज पॉर्लर भी कॉल गल्र्स और जिस्मफरोशी के प्रमुख ठिकानें बने हुए है।
*नोखा की कई होटलों में होती है अय्याशी*
सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार औद्योगिक नगरी के रूप में विख्यात नोखा की कई होटलें भी अय्याशों का ठिकाना बनी हुई है,इन होटलों में नशाखोरी,जुएबाजी से लेकर जिस्म फरोशी भी होती है। कई गैंगस्टरों,कुख्यात क्रिकेट बुकियों और हवाला कारोबारियों ने भी नोखा के इन होटल संचालकों से अपना नेटवर्क जोड़ रखा है। जानकारी में रहे कि कुछ माह पहले राजू ठेहठ गैंग के बदमाशों ने नोखा के नामी होटल को अपना ठिकाना बना रखा था और एक अपराधिक वारदात में इसका खुलासा भी हो चुका है। अय्याश जगत के तत्वों को नोखा के इन होटलों के नाम टिप्स पर याद है।
*एक हजार से दस हजार तक सौदा*
हर कॉल गल्र्स की कीमत अलग-अलग होती है,इनमें नव युवतियों के अलावा बड़ी उम्र की महिलाएं भी शािमल होती है। एक हजार से दस हजार तक कीमत देकर ऑनकॉल डिमांड की जाती है। सूत्रों के अनुसार बीकानेर में सक्रिय सैक्स रेकेटों के जरिये अब मुम्बई, दिल्ली, कोलकत्ता, इंदौर,अहमदाबाद, जयपुर समेत कई महानगरों से कॉलगर्ल यहां पहुंच रही है। इन शहरों के लिये चलने वाली लक्जरी बसें कॉल गल्र्स के बीकानेर आने जाने का प्रमुख साधन है,इनके ठहरने, खाने और शराब तक की व्यवस्था दलाल करवाता है। ग्राहक के निर्धारित स्थान तक उनको छोडऩे जाया जाता और वहां से वापस लाकर रवाना कर दिया जाता है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...