सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पहले किया स्वागत फिर सौंपा दो सूत्री मांग पत्र, मिला आश्वासन ... बीकानेर..राजस्थान एलीमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता का संघ की ओर से कार्यग्रहण करने पर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया साथ ही संघ की ओर से दो सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। जिला प्रवक्ता विनय सिंह ने बताया कि संघ ओर से निदेशक गुप्ता से वर्ष 2012-13 की वरिष्ठ अध्यापक से स्कूल प्राध्यापक की पात्रता सूची 2011-12 के अनुसार मेरिट से बनाने की मांग की गई क्योंकि 2011 की सूची मेरिट से बनाई गई जबकि 2012 की आरपीएससी की अभ्यर्थना से बनाई जा रही है जिससे दोनों वर्षों के मापदंड अलग अलग अपनाए जा रहे है जो गलत है साथ ही पात्रता निर्धारण का कार्य सीधे शाला दर्पण से करने की मांग की गई जिस पर निदेशक ने दोनों मांगों को ध्यान से सुना ओर जल्द ही पुरा करवाने का आश्वाशन दिया इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद,प्रदेश महामंत्री शिवकरण सिंह,जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, जिला मंत्री श्यामसुन्दर बिश्नोई, जिला संगठन मंत्री भावना मक्कड़, स्वरुप राठौड़,जिला प्रवक्ता विनय सिंह,राजेन्द्र सिंह, पवन स्वामी, हरिहर राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...