सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मिंगल डांस में नेहा सेठिया और अल्टीमेट ग्रुप फर्स्ट
श्री जैन कन्या महाविद्यालय नृत्य प्रतियोगिताएं
श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में मिंगल 2019 के तहत आज दिन नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रभारी प्राध्यापक डॉ राजेंद्र जोशी के अनुसार एकल नृत्य प्रतियोगिता में नेहा सेठिया . प्रथम , पायल बाफना द्वितीय और उजमा कोहरी तथा आयुषी सारस्वत तृतीय स्थान पर रही । समूह नृत्य प्रतियोगिता में अल्टीमेट ग्रुप प्रथम , लेडी बर्ड द्वितीय और भूमिका एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। दोनों प्रतियोगिताओं में श्रीमती मंजू शर्मा , डॉ.आशा और सुश्री मोनिका बोथरा निर्णयको की भूमिका में रहे । छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से देश और समाज के तात्कालीन विषयों को प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया । प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने छात्राओं को क्लासिकल नृत्य में पारंगत होकर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का संदेश दिया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...