सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मीणा अध्यक्ष ,सैनी महामंत्री बने.. श्रीडूंगरगढ़..राजस्थान एलीमेंट्री एंड सैकंडरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में श्रीडूंगरगढ़ में स्थित मीणा धर्मशाला में ब्लॉक के शिक्षकों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें ब्लॉक सभाध्यक्ष प्रेमप्रकाश मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश कुमार,ब्लॉक उपाध्यक्ष रूपसिंह मीणा, नरेंद्र सिंह राजावत, ब्लॉक महामंत्री रामस्वरुप सैनी, ब्लॉक महासचिव हरकेश मीणा, कोषाध्यक्ष शीशराम मीणा को नियुक्त कर शपथ दिलाई गई बैठक में संघ के राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में 6 एवं 7 दिसंबर 2019 को बीकानेर में ब्लॉक से अधिक से अधिक शिक्षकों के भाग ले जाने का निर्णय किया। बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार मीणा,लोकेश, गोपाल लाल,हरकेश,रामस्वरूप,नरेंद्र सिंह,शीशराम,मुकेश कुमार, मालाराम सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...