सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर : 6 दिसम्बर, 2019
रामपुरा बस्ती में 735 को पिलाया डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू प्रतिरोधी काढ़ा
बीकानेर। रामपुरा बस्ती में स्वास्थ्य विभाग के आयुष दल ने शिविर लगाकर 735 व्यक्तियों को डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया।सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि आयुष चिकित्सकों के दल में शामिल डॉ. गजेन्द्र सिंह, डॉ. सुनील मीणा व आयुष कम्पाउडर सतीश पंवार द्वारा सिटी डिस्पेंसरी रामपुरा बस्ती में नीम-गिलोय व अन्य औषधियों से काढ़ा तैयार कर आम जन में वितरण किया गया। इस अवसर पर यूपीएचसी प्रभारी डॉ लोकेश गुप्ता, आयुष नोडल अधिकारी डॉ मनुश्री सिंह उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...