सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर, 10 दिसम्बर। विगत कुछ दिनों से किसान संगठनों द्वारा 12 दिसंबर के पश्चात भी चार में से दो ग्रुप में पानी चलाएं जाने की मांग कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान उपलब्ध सिंचाई पानी के संबंध में विस्तृत में आंकडों को रखा गया था। जिसके अनुसार 21.09.19 को बीबीएमबी द्वारा इंदिरा गांधी नहर प्रणाली के लिए आवंटित शेयर 15,76,068 क्यू. डेज था। उक्त मात्रा को ध्यान में रखकर दिनांक 30.09.19 को जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में लगभग 9 बारी पानी दिया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत 19.09.19 से 12.12.19 तक पांच बारी तथा उसके पश्चात 12.12.19 से 23.03.20 तक तीन में से एक ग्रुप में 4 बारी पानी दिया जाना तय है। उक्त लगभग 9 बारियों के लिए 17,78,000 क्यू. डेज पानी की आवश्यकता होती है, जो बीबीएमबी द्वारा आबंटित शेयर से 2,01,932 क्यू. डेज अधिक है। उक्त कमी की पूर्ति माह दिसंबर-जनवरी में होने वाली मावठ की वर्षा से संभावित है। वर्तमान में उक्त लगभग 9 बारियों के लिए पानी की उपलब्धता में भी लगभग एक लाख क्यूसेक डेज की कमी है। अतः रेगुलेशन प्रोग्राम रिवयू करने का कोई औचित्य नहीं है। इसके साथ ही यदि किसान संगठन की मांग के अनुसार शेष चार बारियों को भी 3 में से 1 समूह के स्थान पर 4 में से 2 समूहों चलाया जाता है तो पानी 18.02.20 को ही समाप्त हो जाएगा। जबकि मार्च माह में फसलों की पकाई के लिए पानी की नितांत आवश्यकता होती है। अतः किसानों के हित में इस परिवर्तन को किया जाना उचित है।
मुख्य अभियंता सिंचाई हनुमानगढ़
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...