सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर के दो बाल वैज्ञानिक शोधों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, 27 से 31 दिसंबर तक तिरुअनंतपुरम में होंगे प्रदर्शित
बीकानेर , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिला समन्वयक डॉ तमन्ना तलरेजा ने बताया कि रा उच्च माध्य विद्यालय रासीसर स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11की विद्यार्थी अर्पिता मंडा व विनीता विशनोई का चयन राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित 27वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2019 में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इन दोनों बाल वैज्ञानिकों ने गाईड डॉ तमन्ना तलरेजा के निर्देशन में, पर्यावरणीय अनुकूल घर अपना शोध किया और अपना ECO HOUSE पर मॉडल भी प्रस्तुत किया। यह मॉडल 28 नवंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बीकानेर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन किया गये और 7- 8 दिसंबर को पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर में राज्य स्तरीय सम्मेलन में इन्हें राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित किया गया। जो कि 27 से 31 दिसंबर को केरल के तिरुअनंतपुरम में होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दिखाये जाएगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...