सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 9 दिसम्बर 2019
स्वतंत्रता संग्राम के नायक गंगादास कौशिक की 110 वी जयंती पर श्रद्धामय स्मरण
गंगादास जी माँ भारती के सच्चे सपूत युगों तक पूजे जाएंगे-कामिनी
बीकानेर 9 दिसम्बर- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में बीकानेर के अग्रणी सेनानी रहे पंडित गंगादास कौशिक जी की आज 110 वी जयंती पर कल्याण फाउंडेशन कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया
पुष्पांजलि करते हुए फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने कहाकि श्री गंगादास कौशिक माँ भारती के सच्चे सपूत थे जब हिंदुस्तान की आज़ादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की बात आई परिवार को छोड़कर वतन के खातिर जीने मरने की बात हुई तो बीकानेर के युवा लाडले श्री कौशिक अग्रणी पंक्ति में खड़े थे यही नही अच्छे अंग्रेजी के जानकार होने के कारण वे अंग्रेजी हुकूमत के करीब रहे लेकिन उनका असली मक़सद भारत के स्वतंत्रता संग्राम के साथियों तक अंदरूनी जानकारी देना था जिसमे भी वे सफल रहे और अंग्रेजी दासता के सामने फौलाद की तरह डटे रहे|कामिनी भोजक ने कहा कि सही अर्थों में श्री गंगादास जी का योगदान युगों तक याद रहेगा और पूजा जाएगा
फाउंडेशन के सचिव आर. के.शर्मा ने कहा कि श्री गंगादास कौशिक बीकानेर के उन वीर सेनानियों में थे जिनको अंग्रेजी हुकूमत ने खूब परेशान किया घरवालों को नजरबंद किया यातनाये दी गयी लेकिन गंगादास कौशिक अपने लक्ष्य से हटे नही और अंत तक लड़ते रहे जब तक भारत आज़ाद नही हुआ कौशिक जी का योगदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्णक्षरों से लिखे जाने योग्य है
बीकानेर के पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि श्री गंगादास कौशिक जैसे महान विभूतियों की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे है सही अर्थों में आज़ाद है
भाजपा जिला मंत्री श्री दीपक पारीक ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि श्री कौशिक जी जैसे महान विद्वान पंडित और वतन के लिए जीने वाले लोग विरले ही होते है उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता
श्रद्धांजलि सभा को पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, पार्षद संजय गुप्ता, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा,श्रीमती कृष्णा बाना पूजा खत्री,यशोदा माली मुन्नी नायक यादवी बाना ने संबोधित करते हुए गंगादास कौशिक को वीर सपूत बताया और उनके जीवन को अनुसरण करने की बात कही|
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...