सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कोटि गायत्री यज्ञ में की विश्वशांति की कामना
बीकानेर, 5 नवंबर। महानंद मंदिर में चल रहे कोटि गायत्री यज्ञ के छठे दिन मंगलवार को बीकानेर के अलावा नापासर, नोखा, कोलायत, अनूपगढ़ से आए ब्राह्मणों ने गायत्री मंत्रों का जाप किया। वेदमाता गायत्री की पूजा, अर्चना और ध्यान किया गया। वहीं यजमानों ने एक लाख आहूतियां दी। महानंद वैदिक यज्ञ समिति के दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि यज्ञ का आयोजन कर्मकाण्ड भास्कर पं. नथमल पुरोहित के सान्निध्य में किया जा रहा है। यज्ञ की पूर्णाहूति 9 नवंबर को होगी। यज्ञ के दौरान ब्राह्मणों ने सपत्नीक आहूतियां दी तथा विश्व शांति की कामना की। इस दौरान वैद्य किसन आसोपा, कमल कल्ला, टीटी महाराज, पवन जोशी, किसन पुरोहित, महेन्द्र आचार्य आदि मौजूद रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...