सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नारी निकेतन व राजकीय चिकित्सालय गंगाशहर में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा शिविर आयोजित
नारी निकेतन व राजकीय चिकित्सालय गंगाशहर में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा शिविर आयोजित।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के चौथे दिन नारी निकेतन बीकानेर में 06.11.2019 को न्यायिक अधिकारीगण रेखा रानी व सोनिया तथा अधिवक्ता कुलदीप जनसेवी व कृष्णा जनसेवी द्वारा नाल्सा ( मानसिक रूप से विकलांग व मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को विधिक सेवा योजना) 2015, व नाल्सा (ऐसिड हमले के पीडि़तों के लिये विधिक सेवाए योजना) 2016 के तहत शिविर आयोजित किया गया तथा इसके अतिरिक्त पर्यावरण सुरक्षा दहेज प्रतिशेष, बाल श्रम, रैगिंग विरोधी कानून व मैंटल हैल्थ एक्ट के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गयी तथा इसके साथ ही ओम प्राकश नायक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चिकित्सा विभाग के सहयोग से राजकीय चिकित्सालय गंगाशहर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें डिप्टी सी.एम.एच.ओ डाक्टर इन्द्रा प्रभाकर, डॅा संजीव सहगल व डॅा भीम सेन गोदारा, नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा अपनी सेवाए प्रदान की गयी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...