सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
ठकुराईन 15 से सिल्वर स्क्रीन पर
बीकानेर। राजस्थानी फीचर फिल्म ठकुराईन का प्रीमियर शो 15 नवम्बर को होगा। इसी दिन फिल्म रिलीज हो जाएगी। सूरज सिनेमा में होने वाले प्रीमियर शो के दौरान फिल्म के हीरो ईशान गुर्जर, हिरोईन रजनी कटियार, मुख्य विलेन युधिष्टर सिंह भाटी समेत अनेक कलाकार और टेक्निशियन मौजूद रहेंगे। फिल्म के लेखक, निर्माता-निर्देशक प्रदीप मारू हैं। फिल्म बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी को नेतृत्व दो का संदेश देती है। संगीतकार सरदार बीकानेरी के संगीत से गूंजती इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग बीकानेर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में की गई थी।
इसमें ये हैं बीकानेर के कलाकार
युधिष्टर सिंह भाटी, प्रतिष्ठा ठाकुर, वीर सिंह, डॉ सुधीर शर्मा, गोपाल योगेश, तेजाराम राव, महेन्द्र शर्मा, विजय बनारसी, नरेश मारू , संदीप भोजक, साजिद खान, मानन्य सिंह, काव्या सिंह, सुमन शर्मा पेंटर सुरेन्द्र, धरमपाल व प्रदीप मारू
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...