Skip to main content

निगम चुनाव में मतदान और मतगणना दिवस को सूखा दिवस घोषित




सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

निगम चुनाव में मतदान और मतगणना दिवस को सूखा दिवस घोषित

बीकानेर, 13 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बीकानेर नगर निगम चुनाव में बीकानेर शहर से लगते 5 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाले 48 घंटों की अवधि अर्थात 14 नवम्बर को सायं 5 बजे से 16 नवम्बर की सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार इसी प्रकार से मतणना दिवस 19 नवम्बर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
16 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश- गौतम ने आदेश जारी कर बीकानेर नगर निकाय आम चुनाव में  ( 80 वार्डों में) मतदान दिवस 16 नवम्बर को मतदान होने की स्थिति में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उक्त आदेश जिले में नगर निगम चुनाव क्षेत्र के लिए है। अन्य तहसील/ग्रामों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।
सैक्टर मजिस्ट्रेट गुरूवार से रहेंगे भ्रमण पर- गौतम ने बताया कि नगर निगम के 80 वार्डों में जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। सभी अपने आवंटित वार्डों में गुरूवार से 16 नवम्बर को ईवीएम जमा होने तक भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान ये अधिकारी मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को जायजा लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटनिंग अधिकारी और वृताधिकारी (पुलिस) भी वार्डों का जायजा लेंगे। ये अधिकारी कानून, व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता की शत-प्रतिशत अनुपालना करवाएंगे। साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त निर्वाचन के लिए भी अधिकारी वातावरण बनायंेगे।
मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण- गौतम ने बताया कि मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 15 नवम्बर को पाॅलिटेक्निक काॅलेज में सुबह 8 बजे से दिया जायेगा। मतदान दल मतदान सामग्री लेकर उन्हें आवंटित वार्ड के मतदान केन्द्र के लिए रवाना होंगे। अंतिम प्रशिक्षण में कार्मिकों को फोटो परिचय पत्र भी दिया जायेगा।
डाक मतपत्र का वितरण- उन्होंने बताया कि अंतिम प्रशिक्षण स्थल पर डाक मतपत्र बाॅक्स लगाया जा रहा है। मतदान दल और जिन पुलिस कार्मिकों को चुनाव में लगाया गया है, वे डाक मतपत्र का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन कार्मिकों को डाक मतपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं, वे जिला परिषद में गठित डाक मतपत्र प्रकोष्ठ से अपना मतपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
मतगणना का प्रशिक्षण 17 नवम्बर को-जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम चुनाव की मतगणना में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण रविन्द्र रंगमंच में 17 नवम्बर को रखा गया हैं। दो पारियों में 300 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने मतगणना कार्मिको से कहा कि वे प्रशिक्षण में अपना बैंक खाता नम्बर लेकर पहुंचेंगे । इस अवसर पर उन्हें परिचय पत्र भी जारी किया जायेगा।  
-----
अयोध्या प्रकरण में लगााई गई धारा 144 का आदेश प्रतिहारित किया

बीकानेर, 13 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण में 9 नवम्बर को दिये जाने वाले संभावित निर्णय के मद्देनजर जिले में 8 नवम्बर को भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 144 को 30 नवम्बर तक लगाई थी, जिसे बुधवार को उन्होंने प्रतिहारित कर लिया है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार बीकानेर नगर निगम आम चुनाव 2019 की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए लगाई गई निषेधाज्ञा यथावत प्रभावी रहेगी।
-----
नेहरू जयन्ती पर सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी

बीकानेर, 13 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती पर सूचना केन्द्र में गुरूवार को प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विकास हर्ष ने बताया कि जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम सूचना केन्द्र में सुबह 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री स्व.नेेहरू जी की राजस्थान में समय-समय पर की गई यात्रा के़े फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए गए हैं।  






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...