सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
झुंझुनूं के मनोज की कैद में कटी उंगली, जेल में आटा गूंथने की मशीन बंद
बीकानेर। केन्द्रीय कारागार में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक कैदी आटा गूंद रहा था और अचानक से उसका हाथ मशीन में चला गया। हाथ मशीन में जाने से कैदी जोर से चिल्लाया तो सभी उसके पास पहुंचे और देखा उसका हाथ मशीन में आया हुआ जब हाथ बाहर निकाला तो खून बह रहा था। मशीन में आने पर उसकी एक अंगुली कट गई। लहूलुहान हालत में जेल प्रशासन घायल कैदी को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। जेलर विजय सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जेल कैदियों के लिए मशीन से आटा गूंदा जा रहा था। इस दौरान भूलवश झुंझंनू निवासी कैदी मनोज कुमार पुत्र किसनलाल का हाथ मशीन में आ गया, जिससे एक अंगूली कट गई। कैदी मनोज को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सिंह से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद आटा गूंदने वाली मशीन को बंद कर दिया गया है ताकि ऐसी घटना दुबारा नहीं हो।
( खुलासा. )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...