सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अश्लील वीडियो पोस्ट करना एक युवक
और दो ग्रुप एडमिन को भारी पड़ गया, गिरफ्तार हुए
गैंगरेप का वीडियो पोस्ट, दो ग्रुप
एडमिन सहित तीन गिरफ्तार
बारां। सोशल मीडिया
व्हाट्स एप पर बने ग्रुप में गैंगरेप का
अश्लील वीडियो पोस्ट करना एक युवक
और दो ग्रुप एडमिन को भारी पड़ गया।
मामले में बारां जिले की पुलिस ने त्वरित
एक्शन लेते हुए दोनों ग्रुपों के एडमिन और
वीडियो पोस्ट करने वाले उनके साथी को
गिरफ्तार कर लिया। बारां एसपी डॉ. रवि
के निर्देशन में पुलिस ने तीनों आरोपियों के
खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी डॉ.
रवि ने बताया कि मामले में गिरफ्तार
आरोपी उधम सिंह मीणा निवासी भैरूंपुरा
थाना कवाई, आरोपी कजोड़ गुर्जर
निवासी भिलान महोदरी थाना नाहरगढ़
एवं तीसरा आरोपी प्रताप गुर्जर निवासी
तालाब की महोदरी थाना नाहरगढ़ है।
पिछले दिनों जानकारी में आया कि
मांगरोल, बारां क्षेत्र की घटना बताकर
व्हाट्सएप सोशल मीडिया पर गैंगरेप की
घटना का अश्लील व भ्रामक सामग्री
पोस्ट की गई है। जिसमें एक लड़की के
साथ कुछ युवकों द्वारा बलात्कार किया जा
रहा है।
साभार : ■ एजेंसी
बारां (हिस)।
युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...