सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महिला के नाम से लाखों का लेनदेन, नोटिस आया तो असल को फर्जी खाते की जानकारी मिली, अब हो रही जांच
बीकानेर में लाखों रुपए का घोटाला, बैंक कर्मचारी
व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बीकानेर। बैंकिंग क्षेत्र में घोटाले सामने
आने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।
अब बीकानेर जिले के कोटगेट थाना क्षेत्र में
स्थित एक्सिस बैंक में सामने आया है। यहां
एक्सिस बैंक के तत्कालीन अधिकारी व
कर्मचारीगण द्वारा फर्जी तरीके से परिवादिया के
जाली हस्ताक्षर करके लाखों रुपए ट्राजेक्शन कर
लिए।इस मामले को लेकर कोटगेट पुलिस ने
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की
जांच सउनि ताराचंद को सौंपी गई है।
यह है पूरा मामला : परिवादिया कुसुम
पुरोहित पत्नी भरत कुमार आचार्य पुत्री अजय
कुमार पुरोहित निवासी आचार्यों के चौक ने
इस्तागगसे के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के द्वारा
कर निर्धारण वर्ष 2010-2011 व 2011-12
के अवधि की बकाया पुरानी सृजित मांग राशि
1847690 व इन्ट्रस्ट व 7286500 व इन्ट्रस्ट
जमा नहीं करवाने बाबत् परिवादिया को नोटिस
प्राप्त हुआ । तब प्रार्थिया ने पता किया तो पता
चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिवादिया के
आईडी पेन कार्ड वगैरह दस्तावेज चुराकर,
परिवादिया का प्रतिरूपण करके, एक्सिस बैंक
के मैनेजर व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों से
मिलीभगत करके धोखाधड़ी पूर्वक दस्तावेज
तैयार करके परिवादिया के नाम से एक्सिस
बैंक में बैेंक खाता से एक्सिस बैंक के खाते से
फर्जी तरीके से खुलवा लिया और उसके
परिवादिया के जाली हस्ताक्षर करके लाखों रुपए
ट्राजेक्शन कर लिए।
( युगपक्ष )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...