सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आरईएस में बच्चों का स्वास्थ्य शिविर
बीकानेर
अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल (आरईएस) में बुधवार को कोठारी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब पांच सौ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
शिविर में बच्चों के दांत, आंख, नाक, कान व गला से जुड़े रोगों की जांच की गई। इस दौरान कई बच्चों ने दूर पर लिखा दिखाई नहीं देने और कान में दर्द होने जैसी शिकायतें की। इस पर अभिभावकों को चिकित्सीय सलाह दी गई। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ भार्गव ने कहा कि बच्चों को मोबाइल कम से कम उपयोग में लेना चाहिए, इससे आंखें खराब हो सकती है। वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश आहूजा ने कहा कि बाल्यकाल में ही दांतों के प्रति रही लापरवाही जवानी में दुखदायी हो सकती है। उन्होंने बच्चों को दांत साफ रखने की सलाह दी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को बुखार सहित किसी भी रोग के प्रति अभिभावक को गंभीरता रखनी होगी। शिविर में विद्यालय निदेशक अमिताभ हर्ष व प्रिंसिपल श्रीमती सेणुका हर्ष ने भी विचार रखे। इस दौरान हिमालय बेबी केयर कंपनी की ओर से प्रतिनिधि रोहित श्रीमाली ने दो सौ बच्चों को बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...