सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
लेटेस्ट ट्रेंड के साथ साथ ट्रेडिशनल डिजाइनिंग में अब कॉटन का जमाना : जीवन कालिया, डायरेक्टर - डिजाइनर बॉलीवुड // "'बीकानेर गुरुकुलम फैशन' एन इनिशिएटिव बाय आईं एन आई एफ डी" में वर्कशॉप की सफलता पर जश्न
बीकानेर : 9 अक्टूबर 2019
आई. एन. आई. एफ. डी. गुरुकुल बीकानेर' का नाम बदल कर अब 'बीकानेर गुरुकुलम फैशन" हुआ। प्रख्यात फिल्म निर्माता , निर्देशक , अभिनेता , डिजाइनर जीवन कालिया ने नये नाम का लोकार्पण किया
बीकानेर । बॉलीवुड के जानेमाने जीवन कालिया का मानना है कि लेटेस्ट ट्रेंड के साथ साथ ट्रेडिशनल डिजाइनिंग में अब पूरी तरह से कॉटन का जमाना आ चुका है। मौसम और पारंपरिक समारोहों में भी लोगों के परिधान सूती खादी के वर्चस्व वाले होते हैं। यह दूसरों से भिन्न अहसास करवाने वाले कॉस्ट्यूम का परिणाम है जिसेे हम फैशन का नाम देते हैं। कालिया यहांं "'बीकानेर गुरुकुलम फैशन' एन इनिशिएटिव बाय आईं एन आई एफ डी" के तीन दिवसीय वर्कशॉप की सफलता के जश्न पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों केे सवालों पर बोल रहे थे। उन्होंने बीकानेरी यूथ के टैलेंट को सराहा और असीम संभावनाएं बताते हुए कहा कि गुरुकुलम के तीन कलाकारों को वे अपने आगामी प्रॉडक्शन में लांच करनेे जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि स्थानीय फैशन डिजाइनिंग संस्थान "आई. एन. आई. एफ. डी. गुरुकुल बीकानेर" को अब "'बीकानेर गुरुकुलम फैशन' एन इनिशिएटिव बाय आईं एन आई एफ डी" के नाम से जाना जायेगा।
-✍️ मोहन थानवी
पूरा समाचार और फोटो 👇
नया नाम मिलने पर बैनर का लोकार्पण कर मनाया जश्न
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक रेशु माथुर ने बताया कि "हमारे संस्थान के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय द्वारा अपने नाम में परिवर्तन किया गया है तथा पूरे देश में चल रहे सभी केंद्रों को नये नाम से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के दृष्टिगत आज प्रख्यात 'फिल्म निर्माता , निर्देशक , अभिनेता , डिजाइनर जीवन कालिया' के द्वारा परिवर्तित नाम का लोकार्पण किया गया। "
रेशु माथुर ने बताया कि "श्री जीवन कालिया इस से पहले माह फरवरी में बीकानेर आये थे , तब उनके एक दिवसीय वर्कशॉप के बहुत अच्छे परिणाम रहे थे। हमारे वर्तमान छात्रों को अपने पाठ्यक्रम के साथ साथ कुछ अतिरिक्त सीखने को मिल सके, इसी सोच के साथ हमारे संस्थान द्वारा इस बार उन्हें तीन दिन के लिए आमंत्रित किया गया। इस बार संपन्न हुए वर्कशॉप में प्रत्येक सत्र अलग-अलग विषय पर केन्द्रित था , जिनमें फैशन और ड्रैस डिजाइनिंग के क्षेत्र में चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड के साथ साथ ट्रेडिशनल डिजाइनिंग का भी विशिष्ट प्रशिक्षण श्री जीवन कालिया के द्वारा दिया गया। जिस में उन्हें कार्य की परिकल्पना से लेकर , ड्राइंग , कलर स्कीम , कटिंग ,सिलाई और डिस्प्ले तक सबकुछ सिखाया और प्रैक्टिकली कराया गया। एक विशेष प्रोजेक्ट के अन्तर्गत छात्राओं को "बार्बी डॉल" के लिए फ्रैन्डशिप थीम पर ड्रेस डिजाइन करने और बनाने का लक्ष्य दिया गया। जिसे छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने मात्र एक दिन में पूर्ण करके संंस्थान में आज लोकार्पण के अवसर पर पधारे हुए नागरिकों एवं मीडिया के समक्ष प्रदर्शित भी किया। सभी आगंतुकों ने छात्राओं के कार्य की भरपूर प्रशंसा की।"
संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजी. रवि माथुर ने बताया कि "वर्कशॉप में सम्मिलित होने के लि्ए संस्थान की छात्राओं के अतिरिक्त भी कुछ महिलाओं ने पंजीकरण कराया तथा सम्मिलित होकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इसी प्रकार विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाये ताकि हमारे छात्रों के साथ साथ अन्य इच्छुक महिलाओं को भी डिजाइनिंग के क्षेत्र की नई नई जानकारी एवं विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।"
इस अवसर पर संस्थान में लैक्चरार श्रीमती पुष्पलता सहित अनीता माथुर , ज्ञान गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓











यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...