सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
केन्द्रीयृत रसोई का अवलोकन जिला कलक्टर ने चखी दाल-रोटी
बीकानेर, 4 अक्टूबर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शुक्रवार को डाइट परिसर स्थित केन्द्रीयकृत रसोई अक्षयपात्र फाउंडेशन का अवलोकन किया तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान पूर्ण रूप से मशीनीकृृत तरीके से चलाई जा रही रसोई को देखा तथा स्वयं ने वहां बन रही दाल और रोटी चख कर देखी। जिला कलक्टर ने भोजन की गुणवत्ता मानदण्डानुसार पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
बारिकी से ली जानकारी
जिला कलक्टर सिर पर कैप तथा हाथों में दास्ताने पहनकर मुख्य रसोई घर में पहुंचे तथा वहां भोजन तैयार होने तथा पैंिकंग प्रक्रिया की जानकारी ली। गौतम ने वहां काम कर रहे कार्मिकों से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्हांेने ने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया के अवलोकन के पश्चात भंडारित कच्ची खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। इस दौरान पाया कि भंडारित कच्ची खाद्य सामग्री में हाइजीन का पूरा ध्यान रखा गया है तथा कच्ची सामग्री का भंडारण व्यवस्थित तरीके से किया गया।
इस दौरान जिला कलक्टर को बताया गया कि रसोई में कच्ची सामग्री को साफ करने से लेकर भोजन पकाने तथा पैंिकंग की सारी व्यवस्थाएं मशीनकृत है। हाइजैनिक फूड तैयार करना पहली प्राथमिकता रहती है साथ ही प्रयास रहता है कि पौष्टिक व गर्म भोजन स्कूलों में बच्चों तक पहुंुचे इसी कारण मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है।
17000 बच्चों मिल रहा है पौष्टिक गर्म भोजन
जिला कलक्टर ने पूरी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस केन्द्रीयकृत रसोई के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखा जाए। साथ ही ध्यान रहे कि कच्ची खाद्य सामग्री में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता ना हो। बीकानेर में अक्षयपात्र फांउडेशन की 43 वीं रसोई का उद्घाटन 4 फरवरी 2019 को किया गया। इसके माध्यम से आसपास की स्कूलों के करीब 17 हजार बच्चों के लिए पौष्टिक और गर्म भोजन की आपूर्ति की जा रही है।
------
कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए कुपोषण से मुक्त करें- गौरी
बीकानेर, 04 अक्टूबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी ने जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) गौरी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्र एवं कुपोषण के संबंध में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने जिले में कुपोषित बच्चों को चिन्हित करने के निर्देश दिए और कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में इन बच्चों को सही ढ़ंग से देखभाल करते हुए पौष्टिक भोजन दिया जावे। जो बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं, उनकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ आंगनबाड़ी केन्द्रों की नियमित माॅनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीडीपीओ की मुख्य भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि कोलायत और बीकानेर शहर में कुपोषित बच्चे चिन्हित करने का कार्य हुआ है, शेष उपखण्ड क्षेत्र में यह कार्य नहीं किया गया है। अतः संबंधित सीडीपीओ इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए कुपोषित बच्चों को चिन्हित करें। संबंधित अधिकारी इनके स्वास्थ्य के प्रति सतत प्रयास करें। जो बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं, उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
गौरी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालयों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि सीडीपीओ इन केन्द्रों में शौचालय बनवाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। ग्राम पंचायतों से सम्पर्क करते हुए कार्य स्वीकृत करवाएं। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कार्य के प्रति लापरवाह है,उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाए।
जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्तपदों की समीक्षा करते हुए गौरी ने कहा कि सीडीपीओ इस संबंध में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और जब तक पद नहीं भरे जाते है, कार्यव्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा आशा को नियुक्त किया जाए। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक शारदा चैधरी ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में आशा, सहायिका व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 103 पद रिक्त है।
-----
सेरेब्रल पाल्सी दिवस रविवार को,पोस्टर विमोचन के साथ शुरू हुवा जागरूकता अभियान
बीकानेर, 04 अक्टूबर। स्टेशन रोड स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार मे शुक्रवार को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के पोस्टर का विमोचन उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विकास हर्ष एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने किया।
इस मौके पर विकास हर्ष ने कहा कि निशक्तों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है तथा समाज के प्रत्येक नागरिक को सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के प्रति एक सकारात्मक और स्नेहपूर्ण व्यवहार रखना चाहिए। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने बताया कि रविवार को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के मौके पर इस बीमारी के प्रति जनजागरूकता के लिए जागरूकता पखवाड़े का आयोजन होगा, जिसमें दिव्यांगों के उपकरण प्रदर्शनी, निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दिव्यांगों के अभिभावकों के लिए फैमिली मीट का आयोजन होगा। योग गुरु दीपक शर्मा ने बीमारी की शीघ्र पहचान, शीघ्र उपचार करवाने की अपील की। कार्यक्रम मे गोविंद ओझा आदि मौजूद थे।
-------
महिला एवं बालिका कल्याण दिवस शनिवार को मनाया जायेगा
बीकानेर, 04 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शनिवार को समाज कल्याण सप्ताह का पांचवा दिवस ‘‘महिला एवं बालिका कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा।
जिसके अन्तर्गत नारी निकेतन, बीकानेर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग, महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र, महिला कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा जिले की महिला जनप्रतिनिधि आदि भी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरित महिलाओं के बैंक खाते खुलवाना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करवाना, महिलाओं द्वारा निर्मित किये गये घरेलू साज सज्जा के उपकरणों का प्रदर्शन आदि अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जायेगी।
-----
दो दिवसीय जीवन कौशल विकास बाल मेला प्रारंभ
बीकानेर, 04 अक्टूबर। शहीद मेजर जैम्स थाॅमस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में दो दिवसीय ‘‘जीवन कौशल विकास बाल मेला शुक्रवार को आगाज़ हुआ।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, द्वारा शहीद मेजर जैम्स थाॅमस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। विद्यालय में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों ने भाग लिया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु चित्रकला, गायन, वाद-विवाद, भूमिका निर्वहन (रोल-प्ले) एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा भूप सिंह तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को अपनी शत-प्रतिशत उत्कृष्टता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नाज़िमा अज़ीज़ एवं प्रतियोगिता प्रभारी संजय राय उपस्थित थे। इस अवसर पर शाला प्रधानाचार्या श्रीमती नाज़िमा अज़ीज़ ने विद्यार्थियों को सफल एवं सार्थक जीवन निर्वहन हेतु जीवन कौशल आधारित बाल मेलों की सार्थकता पर प्रकाश डाला। संजय राय ने सभी का स्वागत कर विद्यार्थियों को जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
बाल मेले का समापन शनिवार को होगा जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।
------
’उत्सव’ में खरीददारी के लिए उमड़े शहरवासी
9 अक्टूबर तक चलेगा मेला
बीकानेर, 4 अक्टूबर। जयनारायण व्यास काॅलोनी के ग्रामीण हाट में चले नौ दिवसीय उत्सव मेले में चरखा का लाइव डेमो आकर्षण का विशेष केन्द्र बना हुआ है। शुक्रवार को भारी संख्या में आमन मेले में पहुंचे और खरीददारी की। इसी बीच बच्चों और महिलाओं ने चरखे से सूत कातने की प्रक्रिया का लाइव डेमो देखा और अपने हाथों से सूत कातकर धागा तैयार करने की प्रक्रिया को जाना।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि दीपावली और आगामी अन्य त्योहारों के मद््देनजर मेले में हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। मेले में बच्चों के लिए फैंसी परिधान, लाख की चूड़िया, घरेलू सजावटी सामान, खादी और ग्रामोद्योग के उत्पाद सहित बड़ी संख्या में हैंडमेड सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मेला 9 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें आमजन के लिए दोपहर 12 से रात 9.30 बजे निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
-----
वन्यप्राणी सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता
बीकानेर, 04 अक्टूबर। उप वन संरक्षक, वन्यजीव कार्यालय की ओर से वन्यप्राणी सप्ताह के तहत शुक्रवार को गीता चिल्ड्रन स्कूल पुरानी गिन्नाणी में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए वन्य प्राणियों व उनके आवास से संबंधित अपनी भावनाओं को निबन्ध के रूप में प्रकट किया।
इस अवसर पर उप वन संरक्षक, स्टेज-ाा, बीकानेर भीमसिंह सोलंकी ने विचार व्यक्त किये व विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ. दिवाकर व ऋषि पारीक ने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को रोचक जानकारिया दी। शनिवार को गीता चिल्ड्रन स्कूल में प्रश्नोत्तरी व स्लाइड शो का आयोजन किया जाएगा।
-----
नाबार्ड द्वारा बीकानेर में बैंक अधिकारियों हेतु आयोजित 03 दिवसीय जिला स्तधरीय प्रशिक्षण कार्यकम
संसदीय कार्य तथा भारी उधोग राज्मंत्री तथा मुख्यव महाप्रबंधक नाबार्ड हुए शामिल
बीकानेर, 04 अक्टूबर। स्टेरट बैंक आफ इंडिया ट्रेनिंग संस्थामन में सभी बैंकों के अधिकारियों के सूक्ष्म ऋण को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से चलाये जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में केन्द्रीय संसदीय कार्य तथा भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए महात्माक गांधी तथा डॉ. ए.पी.के अब्दुल कलाम द्वारा देश को दिये गये योगदान को विस्तारर से बताया तथा सभी से सिंगल यूज प्लापस्टिक के उपयोग पर पूर्णत पाबंदी के कदम को सफल बनाने के लिए अपेक्षा की।
राज्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बीकानेर के विभिन्न तहसील से प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई लगभग 50 स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को डिजिटल माध्यम से क्रेडिट लिंकेज होने के फलस्वकरुप सामूहिक चेक प्रदान किये। साथ ही उनको बैंकों से और अधिक जुड़ने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा छोटी-छोटी बचतों के माध्यम से पूरे समाज को होने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थी बैंक अधिकारियों से चर्चा की तथा यह भी बताया कि जैसे ऋण प्रदान करना बैंक का महत्व पूर्ण कार्य है, उसी तरह दिये गये ऋण को समय पर वापस करना समाज की भी जिम्मेूदारी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीकानेर जिले में नाबार्ड द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न वित्तीय सहायताओं का साधुवाद देते हुए देश को विकसित श्रेणी में लाने की तकनीकी में परिवर्तन को समय से अपनाने के साथ-साथ भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की आवश्यकताओं पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सुरेश चंद, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर ने अपने विचार व्यक्त किये तथा नाबार्ड द्वारा बीकानेर में स्वयं सहायता समूहों के डिजिटाईजेशन के लिए ई-शक्ति का योगदान, आजीविका उद्यमी विकास योजना तथा गैर कृषि क्षेत्र के लिए रोजगार सृजन के लिए चलाई जा रही भारत सरकार तथा नाबार्ड की योजनाओं के सफल संचालन पर इस दौरे के दौरान विभिन्नभ सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थांओं द्वारा हुई मीटिंग पर अपने विचार व्यनक्त किये। उन्होंने गॉव के समेंकित विकास में नाबार्ड की भागीदारी की के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक द्वारा किसानों तथा खेती से जुड़े सभी वर्गों को समय से वित्तीय सहायता उपलब्धब कराने के नाबार्ड के लक्ष्य को पाने के लिए किये जा रहें कार्यो पर विस्ताार से सदन से चर्चा की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक आफ इंडिया के प्रतिनिधि तथा नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने नाबार्ड द्वारा बीकानेर में बैंकों के साथ भारत सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपनी सहमती प्रदान की। इस अवसर पर राज्यमंत्री तथा मुख्यक महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया प्रशिक्षण स्थल पर पौधारोपण भी किया।
------
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साहले मोम्मद शनिवार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर, 4 अक्टूबर। अल्पसंख्यक मामलात,वक्फ तथा जन अभियोग निराकरण विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोम्मद जैसलमेर से शनिवार की शाम 6 बजे रवाना होकर रात्रि 9 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
प्रभारी मंत्री रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 6 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
------
महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती पर मदरसो में हुए कार्यक्रम
बीकानेर, 04 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर जिले के समस्त मदरसों में कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को मदरसों मंे विभिन्न समूह बनाकर क्षेत्रवार रैलिया निकली गई। इस दौरान महात्मा गांधी की शिक्षाओं पर आधारित बैनर-पोस्टर लिये हुए बच्चों का समूह अपने अध्यापक/अध्यापिकाओं के साथ बड़े जोशों खरोश से नारे लगाते हुए तिरगां लहराते हुए चल रहे थे। बालकों को प्रदर्शन व अनुशासन में मदरसा पेरा टीचर की मेहनत स्पष्ट दृष्टि गोचर हो रही थी । इस अवसर पर चित्रकला, निबन्ध, कविता गांधी वेशभूषा आदि की अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पारितोषिक वितरित किये गया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...