सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
विधायक बिहारी ने बताई
सफाई कर्मियों की व्यथा
नोखा। नोखा नगरपालिका के
अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों के
समर्थन में वाल्मीकि समाज का धरना
पिछले 17 दिनों से जारी है। इस संबंध
में आज जयपुर में नोखा विधायक एवं
बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष
बिहारीलाल बिश्नोई ने स्वाया शासन
विभाग के निदेशक उज्ज्वल राठौड़ से
मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की
सात सूत्री मांगों से अवगत करवाया।
बिश्नोई ने कहा कि सफाई कर्मचारियों
के वेतन का भुगतान प्रत्येक माह के
प्रथम सप्ताह में करने, सातवें वेतन के
एरियर का भुगतान एक मुश्त जारी करने,
सफाई कर्मचारियों के प्रोबेशन काल पूरा
होने के बाद का एरियर जारी करने,
वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन, आरक्षण
के अनुसार महिला जमादारंों की नियुक्ति,
वरिष्ठता के आधार पर वाहन चालकों की
पदोन्नति सहित सात सूत्री मांगें मानकर
सफाई कर्मचारियों को राहत प्रदान की
जाए। उज्ज्वल राठौड़ ने सभी मांगो को
जल्द पूरा करने के लिए संबंधित
अधिकारियों को निर्देशित किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...