सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर, 9 अक्टूबर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि कोलायत पंचायत समिति के नवसृजित ग्राम पंचायत सेवड़ा के भवन की चारदिवारी सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए विधायक कोटे से दस लाख रूपए दिए जाएंगे। भाटी बुधवार को सेवड़ा ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे।
ग्राम पंचायत भवन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर इस तरह के भवन सचिवालय के रूप में कार्य करते हैं, यहां सभी सुविधाएं मिले और ग्राम वासियों के कार्य हों, इसके लिए ग्राम पंचायत से जुड़े अधिकारी व जनप्रतिनिधि आपस में समन्वय रखकर कार्य करें।
भाटी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान करने का कार्य निरंतर जारी है, ग्रामवासियों व पंच-सरपंचों द्वारा समय-समय पर जो समस्याएं और विकास कार्य बताए जाते हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर क्रमशः निस्तारण और कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कहा कि क्षेत्र की 15-20 ढाणियों में पानी की पाइप लाइन तो विभाग द्वारा बिछा दी गई है मगर तकनीकी खराबी के चलते जलापूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी ढाणियों में पानी पहुंचे, इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला से बातचीत की जाएगी और इस कार्य को जल्द करवाया जाएगा। इस कार्य पर होने वालेा संपूर्ण व्यय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वहन करे, इसके लिए भी डाॅ. कल्ला को आग्र ह किया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि सेवड़ा ग्राम पंचायत की कुछ ढाणियों में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं, इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए एक अतिरिक्त जीएसएस की स्थापना कर जल्द ही विद्युत कनेक्शन करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर कोलायत सरपंच देवीसिंह भाटी, पूर्व सरपंच मोहनदान उज्जवल, रूपाराम ने भी विचार व्यक्त किए। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर प्रतिभाशाली व मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
नगरासर में अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण
उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने बुधवार को नगरासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाकक्षों का लोकार्पण किया। इन कक्षाकक्षों का निर्माण राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हुआ है। इस कमरों पर 26 लाख रूपए की लागत आई है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला समन्वयक हेतराम सहारण सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...