सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
4 अक्टूबर 2019
महात्मा गांधी जी के 150 वी जयंती वर्ष पर तीन दिवसीय कार्यक्रम करेगी बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
बीकानेर4 अक्टूबर-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती पर बीकानेर शहर जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तीन दिवशीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है| 6 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमो में राजस्थान सरकार के काबीना मंत्री डॉ बुलाकीदास जी कल्ला, काबीना मंत्री सालेह मोहममद जी, राज्य मंत्री भवर सिंह भाटी जी,प्रदेश प्रभारी उपाध्यक्ष भरतराम जी मेघवाल, प्रभारी महासचिव रेहाना रियाज जी भी उपस्थित रहेगी|
तीन दिवसीय कार्यक्रमो में प्रदेश पदाधिकारी,पीसीसी सदस्य, नगर के कांग्रेसी पार्षद, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण,ब्लॉक अध्यक्ष मय कार्यकारणी, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस,खेलकूद प्रकोष्ठ एनएसयूआई,इंटक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,शिक्षक प्रकोष्ठ,ओबीसी प्रकोष्ठ, आईटी सेल, सहित एसी प्रकोष्ठ, एसटी प्रकोष्ठ, विचार विभाग, कामगार प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आवश्यक रूप से शामिल होंगे
:-तीन दिवसीय कार्यक्रम:-
1. 4 अक्टूबर 2019 शाम 7 बजे गांधी जीवन दर्शन पर चौपाल कार्यक्रम पार्षद लक्ष्मी देवी स्वामी के निवास स्थान के पास हसनैन चेरिटेबल ट्रस्ट के पास गजनेर रोड बीकानेर
2:- 5 अक्टूबर 2019
सुबह 11 बजे भारतीय इतिहास एवं आज़ादी के आंदोलन में गांधी जी की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता सूरज बालबाड़ी स्कूल वैध मघाराम कॉलोनी जस्सूसर गेट के बाहर बीकानेर
3:- 6 अक्टूबर 2019
सुबह 7.30 बजे श्रमदान कार्यक्रम मीरा बाई का धोरा सुजानदेसर बीकानेर
महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी शाम 4 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डागा चौक
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...