सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कौम नागौरी तेलियान : 10 मौलवी, 50 गवाह-वकील एकसाथ संपन्न करवाएंगे
52 निकाह
बीकानेर । कौम नागौरी
तेलियान समाज का सामूहिक विवाह
समेलन हसनैन पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट
में शनिवार को होगा। दुल्हनों का इजाब
(निकाह) का काम समाज के विभिन्न
मदरसों व मस्जिदों के 10 मौलवी
शुक्रवार दोपहर पश्चात् को
उनके घरों पर ही पढ़ायेंगे। इसके लिए
इस्लामी रीति के अनुसार 50 गवाह व
वकील अलग-अलग कमेटियां बनाकर
इस काम को अंजाम देंगे। नौंवे सामूहिक
विवाह के लिए 104 युवक-युवतियां
निकाह कबूल के साथ आजीवन विवाह
के परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए
मुख्य कमेटी के अलावा अनुशासन
कमेटी व शामियाना व डेकोरेशन कमेटी,
हलवाई कमेटी व नौजवान कार्यकर्ताओं
ने विवाह स्थल को अंतिम रूप दिया।
इज्तिमाई शादी में आज से देश भर से
मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो
चुका है। कई घरो में आज भी मेहन्दी,
फूल पहनावा व मायरा रातीजोगा आदि
की परपरा का निर्वहन किया गया।
विवाह समारोह की खास बात यह रहेगी
सभी बारातें बिना डी जे बैण्ड, भंगड़ा,
नाचगाने व आतिशबाजी पर पुर्णतया
प्रतिबन्ध रहेगा। ट्रस्ट परिसर में किसी भी
प्रकार का नशा करके आने पर भी मनाही
रहेगी। इस सामूहिक विवाह के लिए
करीब 15000 मेहमानों के बैठने की
व्यवस्था की गई है। इज्तिमाई शादी
कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार देर
रात तक तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण ना
करने के लिए सहयोग की अपील कर
रखी है। जिसका दुल्हा-दुल्हन के परिवार
वाले पालन कर रहे हैं। फिजुलखची्र व
समय की बचत को ध्यान में रखते हुए
नागौरी तेलियान समाज का यह नौंवा
विवाह आयोजन है। सामूहिक विवाह के
लिए महामहिम राष्ट्रपति, मान्य राज्यपाल
महोदय व प्रदेश के मुयमंत्री एवं कई
केबिनेट व राज्य मंत्रियों को भी आयोजन
में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...