साक्षरता दिवस पर गुसाईसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
साक्षरता दिवस पर गुसाईसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बीकानेर, 7 सितम्बर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शनिवार को गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के स्मार्ट इनिशिएटिव विलेज गुंसाईसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अधिष्ठाता प्रो. दीपाली धवन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में साक्षरता के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रैली निकाली गई तथा आमजन को शिक्षा का महत्त्च बताया गया। महाविद्यालय के प्रसार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन की सहायक आचार्य डाॅ. प्रसन्नलता आर्य के निर्देशन में स्नातक एवं स्नातकोतर की छात्राओं ने इसमें भागीदारी निभाई। रैली में स्कूली बच्चों ने भी भागीदारी निभाई। इस दौरान बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन पर भी चर्चा की गई। प्रो. धवन ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा अचार बनाने, कढाई, बुनाई, सिलाई, बंधेज सहित विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
-----
एसकेआरएयूः प्रादेशिक सेना भर्ती की खबरें झूठी तथा भ्रामक
बीकानेर, 7 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम में 4 से 11 सितम्बर तक प्रादेशिक सेना भर्ती होने संबंधी झूठी खबरें वायरल हो रही हैं। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन तथा इस सूचना के आधार पर भर्ती के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लड़कों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लड़के विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं।
विश्वविद्यालय के क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष प्रो. वीर सिंह ने शुक्रवार को जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा बीछवाल थाना अधिकारी को इस संबंध में पत्र प्रेषित करते हुए विश्वविद्यालय में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। प्रो. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश द्वार पर ऐसी भर्ती नहीं होने की सूचना से संबंधित फ्लेक्स लगा दिया गया है तथा दूरभाष पर जानकारी लेने वाले लड़कों को भर्ती नहीं होने के बारे में बताया जा रहा है। इसके बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में लड़के आ रहे हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस प्रकार की खबरें वायरल हुई थी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्टेडियम में वर्तमान में प्रादेशिक सेना की कोई भर्ती नहीं हो रही है। इस प्रकार की समस्त खबरें झूठी तथा भ्रामक हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...