twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
न भूलें मोगरी, माल्हा - चलो सुजानदेसर :: पारंपरिक कुश्ती, गदा, मोगरी, माल्हा का प्रदर्शन होगा
बीकानेर 7 सितंबर। पहलवानों द्वारा सुजानदेसर में पारंपरिक माल्हा, कुश्ती, गदा, मोगरी आदि का प्रदर्शन 8 सितम्बर को दोपहर 12:00 बजे बाबा रामदेव जी मंदिर के पास ऊपरी सतह पर पीपल गट्टे के पास किया जाएगा । लोकदेवताबाबा रामदेवजी की दशमी पर अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के इस आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को चैंपियन का खिताब दिया जाएगा ! पहलवान महावीर कुमार ने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने स्वयं के गदा, मोगरी, माल्हा लाना अनिवार्य होगा! सुजानदेसर में पहलवान इन खेलों का हर वर्ष प्रदर्शन किया करते थे ,धीरे धीरे यह सब विलुप्त हो गया, कुछ वर्षों से वापस शुरू किया गया है! भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना नाम व वजन पटेल बालविहार एवं स्वर्णकार व्यामशाला मैं लिखवा सकते हैं ! अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं 9079873533 पर संपर्क करें!





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...