twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नालंदा स्कूल में जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू
बीकानेर, 6 सितम्बर। नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में जिला शतरंज प्रतियोगिता की शुक्रवार को शुरूआत हुई। जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 58 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय शतरंज संघ के उपाध्यक्ष एडवोकेट एस एल हर्ष और जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने किया। हर्ष ने कहा कि खिलाड़ी सकारात्मक प्रतिस्पर्धा रखते हुए खेल भावना के साथ खेलें। उन्होंने शतरंज के विभिन्न नियमों के बारे में बताया। आचार्य ने कहा कि हार और जीत खेल के दो पहलू हैं। खिलाड़ी इससे घबराएं नहीं। एस. के. व्यास ने कहा कि बीकानेर में खेलों की समृद्ध परम्परा रही है। यहां के अनेक खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन किया है। बोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता स्विस पद्धति के आधार पर खेली जा रही है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाए। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका वी. एन. जोशी और हर्षवर्धन हर्ष निभा रहे हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...