twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को समय पर प्रशस्ति पत्र देने एवं शिक्षको की मांगों के समाधान को लेकर सीडीईओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल.. बीकानेर..शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता मोहरसिंह सलावद के नेतृत्व में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजकुमार शर्मा एवं अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा से मुलाकात कर शिक्षको की समस्याओं के समाधान की मांग की। सलावद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने जिले में स्कूलों में एमडीएम एवं दूध की राशि जल्द जमा करवाने एवं छात्रवृत्ति योजना की राशि समय पर छात्रों के खातों में जमा करवाने की मांग की।साथ ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयों के पद स्वकृत करवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजने एवं जिन शिक्षकों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है उनको विभाग की ओर से समय पर प्रशस्ति पत्र देने की मांग की गई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा एवं अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने सभी मांगों पर जल्द ही उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया।प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, शिवकरण सिंह राठौड़,विनय सिंह,राजेन्द्र कुमार मीणा,शिवराज सिंह शेखावत, भगवत भवानी सिंह,निर्मल कंवर, भावना माकड़ आदि मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...