बाबा रामदेव पैदल जातरूओं के लिए सेवा संघ तैयार
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बाबा रामदेव पैदल जातरूओं के लिए सेवा संघ तैयार
न्यू मनमौजी सेवा समिति की बैठक आयोजित
बीकानेर। बाबा रामदेव का मेला में जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए सेवादार तैयार हो रहे हैं। इसी क्रम में भवानी होटल धोबी तलाई से न्यू मनमौजी सेवा समिति लगातार चार वर्षों बाबा रामदेवरा पैदल जातरूओं की सेवा दे रहा है। समिति अध्यक्ष संजय रामावत ने बताया कि इस साल पांचवीं बार बाबा रामदेव जातरूओं की सेवा के लिए चार दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। मनमोहन रामावत ने बताया कि बुधवार को धोबी तलाई स्थित मंडल कार्यालय में बाबा रामदेव की महाआरती के साथ आयोजन के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। जिसमें पैदल जातरूओं के लिए सेवाओं की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारिंया सौंपी गई। सबजर अली जुनैजा (बन्टी) ने बताया कि सेवा शिविर 30 अगस्त, 2019 को दोपहर 01 बजे बाबा रामदेव की आरती के बाद रवाना होगा जो बीकानेर से 102 किलोमीटर दूरी पर 03 सितम्बर, 2019 तक लगातार जारी रहेगा। हर वर्ष की भांति समिति द्वारा ठण्डा पानी, चाय, नाश्ता, बिस्कूट, भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में समिति से जुडे़ हैदर अली जुनैजा, राम रामावत, हनी, मोहित, हरि रामावत, किशोर सिंह, मालू सिंह राठौड़, किशोर कुलरिया, रणजीत सिंह, हीरापूरी, दीनदयाल सुथार, कुणाल, विकास, रणजीत लाल, ओम सहित समिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...