शुभ संकल्प के साथ बांधा रक्षा का सूत्र
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
शुभ संकल्प के साथ बांधा रक्षा का सूत्र
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में
रक्षा बंधन पर आध्यात्मिक उत्सव, शुभ संकल्प के साथ बांधा रक्षा का सूत्र
बीकानेर, 15 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से रक्षाबंधन पर गुरुवार सार्दुल गंज स्थित क्षेत्रिय केन्द्र में रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया।
पुलिस महानिरीक्षक जोश मोहन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के.पारीक सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के रक्षा का सूत्र बांधा गया तथा रक्षा सूत्र के साथ शुभ संकल्पों व सुविचारों से विभूषित कार्ड प्रदान किया गया।
रक्षा बंधन पर्व पर विश्व विद्यालय के क्षेत्रिय केन्द्र संचालिका बी.के.कमल अपने विशेष प्रवचन में रक्षा बंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया।
’’काम’’, क्रोध, लोभ व मोह रूपी विष, अपने में व्याप्त बुराइयों को दूर करना है। आत्म चिंतन, स्व चिंतन करते हुए परमात्मा का अंश आत्मा को परमात्मा से जोड़ना है। केन्द्र में आने वाले भाई बहनों को बी.के.कमल, बी.के. रजनी व बी.के मीना ने कलाई पर ओम शांति व शिव का प्रतीक अंकित राखी बांधी तथा शुभ संकल्प व संदेश दिया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...