सरजमीं : देशप्रेम की बहती गंगा में आजादी के लिए मर मिटने वाले क्रांतिकारी वीरों को बीकानेर ने खास तरीके से याद किया
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
सरजमीं : देशप्रेम की बहती गंगा में आजादी के लिए मर मिटने वाले क्रांतिकारी वीरों को बीकानेर ने खास तरीके से याद किया
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय एमएम ग्राउंड में बुधवार रात को हुए सरजमीं कार्यक्रम में देश प्रेम की गंगा बही। समारोह में देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले क्रांतिकारी वीरों को बीकानेर खास तरीके से याद किया गया। बीकानेर फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता सहित देशभर से आ आये डेढ़ सौ से अधिक कलाकारों ने इस मेगा इवेंट में मंगल पांडे के स्वतंत्रता संग्राम से पंद्रह अगस्त 1947 तक की जीवंत तस्वीर मैदान पर उतार दीं।
समारोह में केबिनेट मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला, कलक्टर कुमार पाल गौतम ने स्वतंत्रता सेनानियोंका सम्मान किया। बीकानेर फाउंडेशन के सचिव कमल कल्ला ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मंगल पांडे, भगत सिंह, गुरुदेव, राजगुरु, खुदीराम बोस, सुभाषचंद्र बोस सहित सभी क्रांतिकारी वीरों के बलिदान को आज की पीढ़ी से रूबरू करवाने का जबरदस्त प्रयास किया गया।समारोह में कोलकाता से कमल गांधी के नेतृत्व में सौ लोगों की टीम ने प्रस्तुतियां दी। समारोह के दौरान आसमान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की प्रतिकति दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान ‘फोग’ के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा बनाया गया। यह शहर के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सका। समारोह में पंद्रह अगस्त के दृश्य के मंचन होते ही समूचा मैदान आतिशबाजी से सराबोर हो गया। करीब आधा घंटे तक चली आतिशबाजी से हर कोई रोमांचित हो गया। कार्यक्रम की शुरूआत में शाकिब उस्मानी प्रिंस रूबी अपनी शायराना अंदाज के साथ देश की आजादी की कहानी सुनाई। तिरंगें पर शहीद होने वाले सैकड़ों वीरों को शब्दों से श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में देशभर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी नजर आये।बताया गया कि कोलकाता से आई टीम ने देश व देश से बाहर भी अनेक आयोजन किए हैं। खासकर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कार्यक्रमों में खास पहचान रखने वाले कलाकारों ने यहां भी अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम के लिये एमएम ग्राउंड में करीब 10 हजार वर्गफीट का स्टेज तैयार किया गया था।जिसके पीछे उतनी ही बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई। ऐसी स्क्रीन एमएम ग्राउंड के आसपास की सडकों पर भी लगाई गई जिससे अधिक संख्या में लोगों ने कार्यक्रम मैदान के बाहर भी आराम से देखा। आयोजकों ने एमएम ग्राउंड में दर्शकों के लिए अलग अलग पवैलियन बनाए।
इन पेवेलियनों को महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के नाम दिये गए। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए। बुधवार शाम को ही एमएम ग्राउंड के आगे से वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था। आम लोगों को ईदगाह के आसपास अपने वाहन पार्किंग में लगाने को कहा गया।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...