खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
तेलाभिषेक, भैरव पाठ, हवन व जागरण होंगे, निकलेगी ध्वज यात्रा
बीकानेर। शिवा बस्ती स्थित कुचेरा भैरूनाथ मंदिर में बुधवार को बटुक भैरव जयन्ती व मंदिर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे और ध्वज यात्रा भी निकाली जाएगी।
आयोजन कर्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे भैरवनाथ का तेलाभिषेक होगा। इसके बाद भैरव पाठ होगा। पंडित नृसिंहदास खेताणी के सान्निध्य में हवन होगा। रात दस बजे जागरण शुरू होगा जिसमें प्रकाश माली एंड पार्टी भजनों की गंगा बहाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शाम सात बजे विनायक लोक बस्ती से ध्वज यात्रा भी निकाली जाएगी जिसकी अगुवाई बंशीलाल भाटी करेंगे। रात आठ बजे से मंदिर प्रागंण में भण्डारा होगा। इस अवसर पर कॉलोनाइजर भंगाराम गहलोत भी मौजूद रहेंगे। वहीं कुन्दन भाटी, इन्द्र कुमार, ओम स्वामी सहित क्षेत्र के अन्य लोग सेवाएं देंगे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-
✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...