खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
सतत प्रयास से ही लक्ष्य हासिल होगा : न्यायाधीश व्यास
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सतत प्रयास से ही लक्ष्य हासिल होगा: न्यायाधीश व्यास
बीकानेर यूथ फेस्टिवल का हुआ समापन
आचार्य तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम
गंगाशहर। आचार्य तुलसी की 23वीं वार्षिक पुण्यतिथि के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रमों के दूसरे दिन मंगलवार 18 जून, 2019 को आपणी हथाई के संयुक्त तत्वावधान में गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में बीकानेर यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रथम सत्र में राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए हमेशा एक लक्ष्य बनाना चाहिए और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे जोश और उमंग के साथ लगातार लगे रहना चाहिए। जीवन में सतत प्रयास से ही सफलता हासिल की जा सकती है। फेस्टिवल के दूसरे सत्र में डीआईजी बीएसएफ यशवन्त सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। आज युवा सोशल मीडिया में बहुत अग्रसर है लेकिन उन्हें धरातल पर भी उतरकर आगे आना होगा। तृतीय सत्र में सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने कहा कि हमेशा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने जीवन शैली में बदलाव करना होगा और जीवन में व्याप्त दुःखों को भूलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे तभी सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने अपने जीवन के किस्से सुनाते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे लेकिन सतत प्रयास से ही आज इस मुकाम पर पहंुचा हूं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीच में आने वाली सभी कठिनाइयों का सामना करना होगा तभी हम सफल हो सकेंगे।
फेस्टिवल के समापन अवसर पर आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने फेस्टिवल में उपस्थित सभी युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच को अपने जीवन में उतारकर आगे बढ़े सफलता अवश्य मिलेगी। आज बीकानेर में युवाओं को जागृत करने का कार्यक्रम होना महत्ती आवश्यकता है।
मुकुन्द व्यास ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपणी हथाई हमेशा युवा वर्ग को प्रेरित करने का उद्देश्य रखती है। हमें हमारे जीवन की राह चुनने की लिए सकारात्मक सोच पैदा करनी होगी। हमें अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए साधारण सोच से ऊपर उठकर सोचना होगा। इसके लिए हमें संकल्पित होकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता गोपाल कृष्ण व्यास, वक्ता डीआईडी बीएसएफ यशवन्त सिंह तथा ख्याली सहारण कोस्मृति चिन्ह व जैन पताका पहनाकर सम्मानित किया गया।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...