खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
*हुक्काबारों पर गिरेगी गाज,सख्त हुई सरकार*
*मुकेश पूनिया*
बीकानेर। नशाखोरी का ठिकाना बने हुक्काबारों के खिलाफ सरकार जल्द ही कानूनी शिकंजा कसेगी। सीएम अशोक गहलोत ने हुक्काबारों को बंद कराने के लिये सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। जानकारी में रहे कि बीकानेर शहर में हुक्काबारों की भरमार है,जहां नयी पीढी के युवा नशाखोरी की लत का शिकार हो रहे है। अवैध रूप से चलने वाले इन हुक्काबारों में युवाओं के लिये नशाखोरी के तमाम साधन मुहैय्या रहते है। जिला पुलिस अनेक दफा दबिश देकर शहर के पॉश इलाकों में चलने वाले हुक्काबारों का पर्दाफाश कर चुकी है। शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने हुक्का बारों पर निशाना साधते हुए कहा कि चिकित्सा मंत्री हुक्का बारों का इलाज भी कर दें। साथ ही हुक्का बारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। इसके बाद चिकित्सा मंत्री ने कहा कि हुक्का बारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए आज से ही कठोर कदम उठाए जाएंगे। हुक्काबारों के खिलाफ सरकार के इस रूख से शहर के हुक्काबार संचालकों में हड़कंप सा मचा हुआ है। सूत्रों ने बताया है कि शहर के कई हुक्काबार तो नशाखोरी के साथ साथ अय्याशी के ठिकाने बने हुए है,जहां नशे में मदहोश युवक-युवतियां जिस्मानी संबंध बनाने से गुरेज नहीं करते। जानकारी में रहे कि पिछले माह सदर थाना पुलिस द्वारा रथखाना कॉलोनी के एक चर्चित हुक्काबार में की गई कार्यवाही के दौरान संदिग्ध हालातों में युवक-युवतियों को पकड़ा गया था। इससे पहले मरूधरा के एक हुक्कबार में भी पिछले साल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमें की टीम ने दबिश देकर नशाखोरी के करते युवक युवतियों को दबोचा था।
*कोटगेट पुलिस की लिस्ट में तीन नये हिस्ट्रीशीटर शामिल*
बीकानेर। अपराधियों के खिलाफ सख्त हुई जिला पुलिस ने बदमाशों और आदतन अपराधियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। बदमाशों के खिलाफ कानूनी शिंकजा कसने की कार्यवाही के तहत जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर कोटगेट थाना पुलिस ने इलाके में पिछले लंबे अर्से से सक्रिय रहे तीन बदमाशों की हिस्ट्रीशीटर खोली है। कोटगेट सीआई धरम पूनिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अपराधिक वारदातों में लिप्त जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनमें रानी बाजार निवासी दिपक कोड़ा,गोगागेट नायकान मौहल्ला निवासी संजय नायक तथा कमला कॉलोनी निवासी जाकीर चूनगर शामिल है। इनमें संजय नायक हमलेबाजी,मारपीट और छीनाझपटी की वारदातों में लिप्त रहा है जबकि दिपक कोड़ा और जाकिर चूनगर के खिलाफ भी कई अपराधिक केस दर्ज है। तीन नये हिस्ट्रीशीटरों घोषित किये जाने के बाद कोटगेट थाने में हिस्ट्रीशीटरों की तादाद बढकर ३१ हो गई है। इनके अलावा अभी चार-पांच ऐसे बदमाशों पर निगरानी रखी जा रही है,लगातार अपराध कर रहे है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
हुक्काबारों पर गिरेगी गाज,सख्त हुई सरकार*
*मुकेश पूनिया

Thank you, I have recently been searching for information approximately this topic for a while and yours
ReplyDeleteis the greatest I have discovered till now. But, what in regards to the bottom line?
Are you positive about the source?