रविन्द्र कुमार अखिल भारतीय विमुक्त एवं घुमन्तु जनजाति वेलफेयर संघ के चेयरमैन चुने गए

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
रविन्द्र कुमार अखिल भारतीय विमुक्त एवं घुमन्तु जनजाति वेलफेयर संघ के चेयरमैन चुने गए

बीकानेर, 31 दिसम्बर। अखिल भारतीय विमुक्त एवं घुमन्तु जनजाति वेलफेयर संघ की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन अम्बेडकर भवन रानी झाॅंसी रोड नई दिल्ली में संघ के संरक्षक मास्टर जिले सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 
सभा में केन्द्रीय कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। रविन्द्र कुमार को संघ का चैयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, कृपा शंकर, सुधीर मिहारा, महेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अमर सिंह को प्रधानमहासचिव, बालक राम को राष्ट्रीय महासचिव, जिले सिंह राष्ट्रीय सचिव एवं डाॅ. रानू छारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग एवं श्रीमती कल्पना कोडकर को राष्ट्रीय महासचिव महिला विंग सर्वसहमति से चुना गया। संघ के नवनियुक्त चैयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने राजस्थान को छोडकर सभी राज्यों की कार्यकारिणी बहाल कर दिया एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की कमान सुरजाराम नायक एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की कमान डाॅ. राजेन्द्र प्रताप राणा को सौंपी। 
आज की सभा के मुख्य अतिथि डाॅ. धनंजय चैहान रहे। सभा विमुक्त एवं घुमन्तु जनजातियों के प्रति सरकार की उदासीनता पर चर्चा हुई। सभा में संघ ने राष्ट्रीय लेवल पर इदाते आयोग की सिफारिशों लागु करने के राष्ट्रव्यापी आन्दोलन का निर्णय लिया जिससे की भारत सरकार 2019 के पूर्व इदाते कमीशन की रिपोर्ट लागु करें।