आयोजन-समय आरंभ और विराम

*चिंतन*/

आयोजन कोई भी हो आमंत्रण में आरंभ होने का समय उल्लेखित होता है। आयोजन विराम कब पाएगा; इसका उल्लेख अधिकांश आमंत्रण-पत्रों में नहीं किया जाता। ऐसे में आयोजन की प्रवृति और ऐसे ही अन्यान्य आयोजनों तथा आयोजकों की प्रवृति व स्वानुभव से हम अंदाज लगाकर मान लेते हैं कि आयोजन आरंभ होने के समय के बाद अधिकतम 1/2 या 3 घंटे में विराम को प्राप्त हो सकता है। अब इस अंदाज को और अधिक पैना करने की आवश्यकता  के अनुभव भी हमें हुए हैं। प्राय: बहुत से आयोजन अपने निर्धारित समय के एक/डेढ़ घंटे बाद देरी से आरंभ होने लगे हैं ऐसे में हमारे समय की "हत्या" का दु:ख या आयोजन के आनंदानुभव से वंचित होने का मलाल हमें होता है। आयोजकों को इस ओर गंभीर होना ही पड़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,