विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान चालिया महोत्सव में






पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना













*खबरों में बीकानेर*

सिंधी समाज (चालिया महोत्सव)
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
चालिया महोत्सव में 

दिनांक 21.08.2024 बुधवार

संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चालिया महोत्सव के सैंतीसवें दिन भारतीय सिन्धु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी बताया कि वर्तमान में आधुनिकता की होड़ में विभिन्न प्रकार के दिवस मनाये जाते हैं, लेकिन समाज के जिस वर्ग को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है वह है हमारे वरिष्ठ नागरिक या वे जो समाज के वरिष्ठ सदस्य है। इसी कड़ी में आज विश्व वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर चालिया महोत्सव के कार्यक्रमों की कडी में समाज की वरिष्ठ महिलाओं भारती गुवालानी, कविता वाधवानी, कमला सदारंगानी, निर्मला हरवानी, दुर्गा धिरानी, देवी नवानी व दादी कलावती का झूलेलाल जी का दुप्पटा पहनाकर सम्मान वर्षा लखानी, कान्ता हेमनानी, लता सदारंगानी, रेखा हरवानी व पूनम टिकयानी द्वारा किया गया।
मधु, शालू जया, गुंजन, गोपी, आरती, निम्मा, लता द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
मनीष भगत ने चालीहा महोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन में योगदान दिया। मोहन, पवन, तोलाराम, रमेश ने अपनी उपस्थिति दी। महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि चालीहा महोत्सव की आगामी कडी में छप्पन भोग का प्रसाद चढाया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा