औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
कैलाश चौधरी 17 मई को बीकानेर में किसान मोर्चा की बैठक को करेंगे संबोधित
बीकानेर भाजपा संभाग मुख्यालय में होगा कार्यक्रम
कैलाश चौधरी 17 मई बीकानेर में किसान मोर्चा की बैठक को करेंगे संबोधित
बीकानेर भाजपा संभाग मुख्यालय में होगा कार्यक्रम
बीकानेर, 16 मई 2026 शनिवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी 17 मई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। कैलाश चौधरी कल 17 मई सुबह 10 बजे भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित किसान मोर्चा की बैठक में भाग लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। देहात जिलाध्यक्ष्य श्याम पंचारिया ने कहा बैठक में किसान हितों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी कार्यक्रम को लेकर भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़ एवं शहर जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के स्वागत एवं बैठक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। बैठक में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...