औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक परीक्षा के रोके हुए परिणाम जारी किए
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक परीक्षा के रोके हुए परिणाम जारी किए
बीकानेर, 2 अप्रैल। प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) एवं प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र (कक्षा-8) परीक्षा 2026 के शेष रहे परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया है।
शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक शीशराम कुलहरि ने बताया कि पूर्व में 24 मार्च को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम में कक्षा-5 के 4371 तथा कक्षा-8 के 2209 विद्यार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोक लिया गया था। अब आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद कक्षा-5 के 4141 एवं कक्षा-8 के 2138 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, संबंधित विद्यार्थियों अपना परिणाम विभागीय पोर्टल शाला दर्पण एवं कक्षा- 5 एवं 8 एग्जाम पोर्टल पर रिजल्ट टैब के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम कंप्यूटर जनरेटेड ग्रेडशीट के रूप में उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं की पुनर्गणना के इच्छुक विद्यार्थी 6 से 11 अप्रैल के बीच संबंधित विद्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करवा सकता है।





No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...